कुछ समय पहले जब अक्षय कुमार ने फिल्म 'वेलकम 3' की घोषणा की थी। तब से फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग इस फिल्म की कास्टिंग और कहानी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार और परेश रावल एक बार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि इस फिल्म में अब बॉलीवुड के एक और जाने-माने एक्टर की एंट्री होने वाली है।
Welcome 3: 'वेलकम 3' में हुई इस पॉपुलर एक्टर की एंट्री! अक्षय कुमार संग फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, रिपोर्ट्स के मानें तो 'वेलकम 3' के मेकर्स फिल्म में बी-टाउन के लोकप्रिय सितारों के साथ इस फिल्म का निर्माण करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म में बॉबी देओल को शामिल किया गया है। इसके साथ ही फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। 'वेलकम 3' में फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर 'राजीव' की भूमिका में वापसी करेंगे। वहीं, बीते दिनों यह भी खबर सामने आई थी कि फिल्म मेकर फिरोज नाडियाडवाला संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह पर इस फिल्म को नया रूप देने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 'वेलकम 3' में मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी उदय शेट्टी और मजनू भाई की जगह ले सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म में तीन जानी-मानी अभिनेत्रियों की भी एंट्री होने वाली है। हालांकि, अभी तक उनके नामों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक्ट्रेसेस की कास्टिंग पर काम चल रहा है।
Kangana Ranaut: विद्युत जामवाल संग एक्शन फिल्म में काम करना चाहती हैं कंगना रणौत, बोलीं- अच्छी है हमारी जोड़ी
वहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ समय पहले ही तैयार हो चुकी है। फिल्म निर्माता संजय दत्त और अरशद को गैंगस्टर - मजनू और उदय की भूमिका निभाकर इस कॉमिक सीपर की कहानी में एक नया मोड़ लाने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि 'वेलकम 3' का निर्देशक कौन होगा।
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'ओह माई गॉड 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अवाला एक्टर 'जॉली एलएलबी 3' और 'हाउसफुल 5' में भी नजर आएंगे। बता दें कि 'ओएमजी 2' को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana: 'पुरुषों की रुढ़िवादी छवि को तोड़ती है पूजा', आयुष्मान ने टॉक्सिक मर्दानगी पर कही यह बात