यूट्यूबर बॉबी कटारिया का नाम इन दिनों चर्चा में है। वह अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए, जिसमें वह ट्रैफिक रुकवाकर शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, देखते ही देखते वह वीडियो उनके लिए सिरदर्द बन गई। मामला यहां तक पहुंच गया कि अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटारिया पुलिस के डर से फिलहाल अंडरग्राउंड हैं। वैसे इन दिनों चर्चा उनकी नेटवर्थ को लेकर भी खूब हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार बॉबी कटारिया करीब 40 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें कि हरियाणा के बॉबी कटारिया गुड़गांव के बसाई गांव के रहने वाले हैं। गांव में उनका एक आलीशान घर है। उनके पास कई महंगी कारों का कलेक्शन है। वैसे, बॉबी कटारिया अकेले यूट्यूब नहीं हैं, जो अच्छी खासी-सपंत्ति के मालिक हैं। उनके अलावा और भी कई यूट्यूबर करोड़ों कमाते हैं। आइए जानते हैं...
YouTubers Net worth: बॉबी कटारिया ही नहीं ये यूट्यूबर्स भी कमाते हैं करोड़ों, फिल्म स्टार्स जितनी है नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय नागर
कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर यूट्यूब का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उनके चैनल पर 3.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। महज 22 साल की उम्र में अजय के पास करीब 30 करोड़ रूपये की नेटवर्थ है। कॉमेडियन, रैपर और गेमर अजय नागर सटायर पैरोडी और लाइव गेमिंग के वीडियो यूट्यूब पर डालते हैं।
गौरव चौधरी
गौरव चौधरी का यूट्यूब पर 'टेक्निकल गुरुजी' नाम से यूट्यूब चैनल है। इसके जरिए गौरव मोबाइल रिव्यू समेत टेक्नोलॉजी से जुड़ी तमाम जानकारियां अपने दर्शकों के साथ साझा करते हैं। फिलहाल उनके चैनल पर 2.2 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। गौरव चौधरी नाम से भी उनका एक यूट्यूब चैनल है। उस पर 50 लाख सब्सक्राइबर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव यूट्यूब चैनल के जरिए हर महीने करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये कमाते हैं। गौरव चौधरी की नेटवर्थ करीब 326 करोड़ रुपये है।
अमित भडाना
यूट्यूब की दुनिया में अमित भडाना भी एक अच्छा-खासा नाम हैं। उनका अपने ही नाम से एक यूट्यूब चैनल है। इसके करीब 2.37 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। अमित भडाना दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है। वर्ष 2021 की रिपोर्ट्स के मुताबिकअमित भडाना की नेटवर्थ करीब 47 करोड़ रुपये है।
निशा मधुलिका
निशा मधुलिका मशहूर भारतीय शेफ और रेस्टोरेंट कंसल्टेंट हैं। साथ ही वह यूट्यूब पर भी वीडियो अपलोड करती हैं। निशा मधुलिका का यूट्यूब चैनल खूब देखा जाता है। इसके करीब 1.23 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। निशा मधुलिका की नेटवर्थ करीब 33 करोड़ रुपये है। निशा मधुलिका ने अपना यूट्यूब चैनल 2009 में शुरू किया था। सोशल मीडिया समित एंड अवॉर्ड्स 2017 में उन्हें टॉप यूट्यूब कुकिंग कंटेंट बनाने के लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है। 2014 में भी उन्होंने टॉप यूट्यूब शेफ का अवॉर्ड जीता था।