फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन का हुआ आगाज, बिग बी ने लॉन्च पर कही ये अहम बातें

Tue, 13 Aug 2019 06:22 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 13 Aug 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Amitabh Bachchan take on kaun banega crorepati 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 11 के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक भार फिर कौन बनेगा करोड़पति  के नए सीजन के साथ 19 अगस्त को छोटे परदे पर लौट रहे हैं। आज इसी 11वें सीजन का लॉन्च हुआ, जहां शो निर्माताओं ने सभी पत्रकारों को भी आमंत्रित किया। शो के सेट पर ही यह खास प्रेस कॉन्फेरेंस आयोजित की गई। 

Bollywood Actor Amitabh Bachchan take on kaun banega crorepati 11
kaun banega crorepati

कई अलग अलग पत्रकारों ने बिग बी से तरह तरह से सवाल किए। पहला सवाल हुआ की क्यों बिग बी इस शो को होस्ट करने के लिए हर बार उत्साहित रहते हैं, ऐसा क्या है जो उनको हर बार इस तरफ खींच लाता है। बिग बी ने बड़े सरल शब्दों में इसका जवाब देते हुए कहा " मैं इस शो के जरिए देश के अलग अलग क्षेत्रों से आए कई नए नए लोगों से मिलता हूं, उन सभी की कहानियां मुझे अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसीलिए मैं हर बार इसे होस्ट करने के लिए तैयार हो जाता हूं।" 

Bollywood Actor Amitabh Bachchan take on kaun banega crorepati 11
kaun banega crorepati

फिर उनसे सवाल हुआ की क्या उनके परिवार में से कोई इस शो को देखता है और क्या इसे खेलने की उम्मीद करता है। तब अमिताभ बोलते हैं " जी हां जया हर बार अपना घर का काम छोड़कर पहले मेरा यह शो देखती है। मैं उनको बहुत धन्यवाद देता हूं की वे ऐसा करती हैं। वहीं श्वेता और ऐश्वर्या कई बार इसके ऐप पर खेल चुकी हैं। लेकिन जंहा तक बात मेरे परिवार से किसी सदस्य के यहां पर आने की है, तो आपको बता दूं की शो के निर्माताओं ने यह नियम बनाया है की परिवार का कोई भी सदस्य यंहा नहीं आ सकता है। " 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Amitabh Bachchan take on kaun banega crorepati 11
kaun banega crorepati

शो की शुरूआत साल 2000 में हुई थी, तब कोई भी बड़े परदे का कलाकार टीवी पर काम करने की नहीं सोचता था, तब अमिताभ इस शो का हिस्सा बने, इस बात को लेकर अमिताभ ने कहा " ये मैने जान बूझ के नहीं किया, तब परिस्तिथियां ऐसी थीं। तब सभी मुझे मना कर रहे थे की इस तरफ मत जाओ। परिवार वालों ने भी खूब मना किया। पर तब मुझे लगा की ये कुछ नया है, इसीलिए फिर मैने शो के निर्माताओं से कहा मैं इस तरह के शो को लाइव देखना चाहता हूं। ताकी मुझे अनुमान हो जाए की किस प्रकार यह होता है। तब निर्माता मुझे लंदंन ले गए, वहां एक शो देखा और मैं उसे देख काफी उत्साहित हुआ। तब मैने निर्माताओं से कहा की अगर आप इसी तरह से अपने शो को बनाएंगे और इसका वातावरण भी इसी प्रकार का होगा तभी मैं इसे करूंगा। और आज देखिए इनकी कोशिश कितनी रंग लाई है। " 

पढ़ें: केबीसी 10: कभी 30 रुपए के लिए भी तरसता था ये शख्स, अब चंद सवालों का जवाब देकर जीते 25 लाख रुपए

विज्ञापन
Bollywood Actor Amitabh Bachchan take on kaun banega crorepati 11
Kaun Banega Crorepati

पत्रकारों ने फिर बिग बी से सवाल किया की जब भी कोई नाय कंटेस्टेंट आता है तब आपको देख सवालों को जवाब पता होने पर भी भूल जाता है। क्या ऐसा कोई वाकया आपके साथ हुआ है। तब मज़ाक करते हुए बिग बी बोले की मुझे सबसे ज्यादा डर उस हॉट सीट से लगता है, क्योंकि अगर मैं उसपर बैठा तो शायद ही किसी सवाल का जवाब दे पाऊं। एक बार मैने कोशिश भी की थी, पर सभी सवालों में सिर्फ दो सवाल सही निकले। इसीलिए मेरा खौफ वो हॉट सीट ही है। 

पढ़ें: केबीसी 10: इस कंटेस्टेंट का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन भी झेंप गए, बोलीं- 'हर दिन पति को कौन...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed