अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। पायल के खिलाफ मुंबई के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पायल रोहतगी पर शिकायत जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के पोस्ट पर रिएक्ट करने पर की गई है। पायल ने जायरा वसीम (Zaira Wasim) के फैसले पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। इसी पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि पोस्ट गलत भावना से भरा हुआ है। यह धार्मिक आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाला है।
जायरा के बॉलीवुड छोड़ने के पोस्ट पर रिएक्ट करके बुरी फंसी पायल रोहतगी, मुंबई में शिकायत दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
6 पन्नों की शिकायत को मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन और साइबर सेल में 31 जुलाई को वकील अली कासिफ खान ने की। शिकायत में वकील ने ओशीवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर किशोर वी गायके से पायल के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। सीनियर इंस्पेक्टर किशोर वी गायके ने कहा- 'हमें पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत मिली है। हम लोग खत शिकायत खत में लिखी गई बातों का सच पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें:- कश्मीर मुद्दे पर मलाला के ट्वीट पर भड़की ये एक्ट्रेस, बोलीं- बलूचिस्तान में होता है अत्याचार
इस मामले पर पायल रोहतगी का भी बयान आ गया है। पायल ने कहा- 'मुझे पहले शिकायत की कॉपी पढ़नी होगी, उसके बाद ही मेरा वकील इस मामले पर कानूनी जवाब देगा।' पायल रोहतगी ने जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के बाद पोस्ट किया था- 'जायरा वसीम या तो ब्रेनवॉश कर दिया गया है या फिर जबरदस्ती उससे ऐसा कराया गया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि क्या सही में मुस्लिम धर्म में लिंग असमानता है या फिर सलमान खान, आमिर खान और बाकी सुपरस्टार्स अल्लाह के ज्यादा करीब नहीं हैं।'
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के बयान पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, बोलीं- 'हो चुके हैं लव जेहाद का शिकार'
आपको बता दें, जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया आई थी। जायरा ने लिखा था- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- अनुच्छेद 370 खत्म होने का विरोध करने पर गुलाम नबी आजाद पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, किया आपत्तिजनक ट्वीट
जायरा ने आगे लिखा- 'एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार 'दंगल' फिल्म में निभाया। इस फिल्म में जायरा ने महिला पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। 'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं।