साल 2019 बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन के लिए काफी अच्छा बीत रहा है। हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था तो अब ऋतिक के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
सलमान-शाहरुख या टॉम क्रूज नहीं, इस बॉलीवुड एक्टर ने जीता दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी का खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ऋतिक रोशन ने अगस्त 2019 में 'टॉप 5 मोस्ट हैंडसम मेन इन द वर्ल्ड' में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि ऋतिक इस खिताब के पूरी तरह से काबिल हैं। ऋतिक की पर्सनालिटी के न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे देश में फैंस हैं। ऋतिक न सिर्फ एक कमाल के एक्टर हैं बल्कि साथ ही साथ शानदार डांसर भी हैं।
पढ़ें: 'सुपर 30' की सफलता पर ऋतिक रोशन को याद आई पहली फिल्म, बोले-कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़े
ऋतिक रोशन के फिल्मी करियर की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म में ऋतिक ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है। ऋतिक की एक्टिंग का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऋतिक ने फिल्म में ऐसे एक शिक्षक के साधारण लुक को पर्दे पर उतारा है जबकि दुनिया में उन्हें सबसे हैंडसम पुरूष के ताज से नवाजा गया है।
पढ़ें: सुपर 30 हिट होते ही डांस करने लगीं ऋतिक की मां, 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
सुपर 30 की सक्सेस के बाद ऋतिक की अगली फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर नजर आएंगे। फिल्म के टीजर और पोस्टर्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
पढ़ें: 'वॉर' का टीजर देख भावुक हुए जैकी, बताया- 3 साल के टाइगर को कैसे संभालते थे ऋतिक
बात ऋतिक की पर्सनल लाइफ की करें तो ऋतिक अपने परिवार को खूब वक्त देते हैं और अक्सर अपने बच्चों और एक्स- वाइफ सुजैन के साथ नजर आते हैं। कभी विदेश की सैर तो कभी फिल्म, ऋतिक अपने परिवार के साथ खूब एन्जॉय करते हैं।
पढ़ें: तलाक के बाद भी सुजैन के साथ क्यों बार-बार नजर आते हैं ऋतिक, खुद खोल दिया बड़ा राज