फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kunal Khemu: कश्मीर में ब्लास्ट से उड़ गया था कुणाल खेमू का घर, फिर भी क्यों खुश थे एक्टर? जानें वजह

Wed, 25 May 2022 07:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 May 2022 07:31 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor kunal khemu birthday today know untold facts about actor
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे हैं। वह हर साल 25 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। कुणाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। फिल्मों में उन्होंने एंट्री नसीरुद्दीन शाह की 'सर' से मिली। उस समय उनकी उम्र महज 10 साल थी। इसके बाद वह राजा हिंदुस्तानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आए थे। आज उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे।

bollywood actor kunal khemu birthday today know untold facts about actor
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लास्ट में उड़ गया था घर, फिर भी खुश थे कुणाल

बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि कुणाल एक कश्मीरी पंडित हैं। साल 1989 से पहले उनका घर भी कश्मीर में हुआ करता था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि जिस समय घाटी का माहौल तनावपूर्ण था तब एक ब्लास्ट की वजह से उनका घर उड़ गया था। कुणाल के मुताबिक धमाका इतना शक्तिशाली था कि वह खुद हिल गए थे। घर को काफी नुकसान पहुंचा था। इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि तब उनकी उम्र बहुत कम थी, जिसकी वजह से उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है? यह किस्सा सुनाते हुए कुणाल ने बताया था कि उस दिन उनके क्षतिग्रस्त घर को टीवी पर दिखाया जा रहा था। अपने घर को टीवी पर देखकर वह काफी खुश थे, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनका परिवार काफी फेमस हो गया है।

bollywood actor kunal khemu birthday today know untold facts about actor
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
जब 25 साल बाद वापस पहुंचे कश्मीर

घाटी में तनाव के बाद कुणाल का पूरा परिवार पलायन को मजबूर हो गया था। अपने घर अपनी मिट्टी से दूर होने का सबसे ज्यादा दुख उनके दादा-दादी को था। माहौल सामान्य होने के बाद कुणाल का परिवार कई बार श्रीनगर गया, लेकिन एक्टर एक बार भी वापस अपने घर न जा सके। फिल्म कलंक की शूटिंग के दौरान उन्हें वापस कश्मीर जाने का मौका मिला। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि 25  साल बाद वापस पहुंचकर वह बहुत खुश थे, क्योंकि वह वहां कश्मीरियों से मिल रहे थे और उसी भाषा में बात कर पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor kunal khemu birthday today know untold facts about actor
कुणाल खेमू - फोटो : Instagram
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर 

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो कुणाल अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह आमिर खान के साथ 'हम हैं राही प्यार के' अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ 'जख्म' सलमान के साथ 'जुड़वां' जैसी हिट फिल्मों में दिख चुके हैं। बतौर लीड एक्टर वह 'कलयुग', 'ट्रैफिक सिग्नल', में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह 'ढोल', 'गोलमाल-3', 'गो गोवा गॉन', जैसी मल्टीस्टारर फिल्म का भी हिस्सा रहे हैं। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'अभय 3' को लोगों ने काफी पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed