फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jugjugg Jeeyo: जुगजुग जियो ही नहीं इन फिल्मों पर भी लग चुके हैं कहानी चोरी के आरोप, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Wed, 25 May 2022 12:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 May 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Movie That Accused of Stealing Story Before Jugjugg Jeeyo Movie From Jersey to Bala News in Hindi
फिल्में जिन पर लगे कहानी चोरी के आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्ममेकर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'जुग जुग जियो' रिलीज से पहले सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया जिसे दर्शकों का मिक्स्ड रिएक्शन मिला। अब इस फिल्म के साथ एक के बाद एक नए विवाद जुड़ते जा रहे हैं। पहले फिल्म के मेकर्स पर गाना चोरी का आरोप लगा और अब एक राइटर ने फिल्म पर कहानी चोरी का आरोप लगाया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बॉलीवुड फिल्म पर कहानी चोरी का आरोप लगा हो। इससे पहले भी कई बड़े बजट की फिल्मों पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। आज हम इस रिपोर्ट में आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताएंगे जो कहानी चोरी के आरोप झेल चुकी हैं।

Movie That Accused of Stealing Story Before Jugjugg Jeeyo Movie From Jersey to Bala News in Hindi
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
जर्सी

हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की रीमेक थी। इस फिल्म पर कहानी चोरी का आरोप लग चुका है, जिसके बाद मामला कोर्ट तक जा पहु्ंचा था। इन आरोपों के बाद मेकर्स को फिल्म की रिलीज डेट तक टालनी पड़ी थी। कोर्ट से केस जीतने के बाद ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई। हालांकि दर्शकों को यह फिल्म उतनी पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

Movie That Accused of Stealing Story Before Jugjugg Jeeyo Movie From Jersey to Bala News in Hindi
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
पानीपत

आशुतोष गोवारिकर बॉलीवुड का बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं। वह अब तक कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी फिल्म पानीपत पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। लेखक विश्वास पाटिल ने दावा किया था कि फिल्म का पूरी कहानी उनके उपन्यास से ज्यों का त्यों उठा लिया गया था। फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie That Accused of Stealing Story Before Jugjugg Jeeyo Movie From Jersey to Bala News in Hindi
गुलाबो सिताबो - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गुलाबो सिताबो

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन शूजित सिरकार ने किया था। फिल्म तो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन इसकी लेखिका पर कहानी चोरी का आरोप जरूर लगाया गया। अकीरा अग्रवाल नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि फिल्म की कहानी उनके पिता राजीव अग्रवाल द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट '13 मोहनदास लेन' से उठाई गई है। अकीरा के मुताबिक यह स्किप्ट उनके पिता ने एक प्रतियोगिता में भेजी थी, जिसकी जज जूही थीं।

विज्ञापन
Movie That Accused of Stealing Story Before Jugjugg Jeeyo Movie From Jersey to Bala News in Hindi
छपाक में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छपाक

मेघना गुलजार की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड डायरेक्टर्स में होती है। वह अब तक राजी और तलवार जैसी शानदार फिल्में बना चुकी हैं। हालांकि उनकी फिल्म पर भी कहानी चोरी का आरोप लग चुका है। लेखक राकेश भारती ने छपाक के मेकर्स पर कहानी चोरी का आरोप लगाया था। उनका दावा था कि उनकी लिखी कहानी पर फिल्म छपाक बनाई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed