{"_id":"61e98b9363f1216f7270f77d","slug":"bollywood-actor-sushant-singh-rajput-birth-anniversary-know-facts-related-to-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSR Birth Anniversary: बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुए थे सुशांत सिंह राजपूत, कम उम्र में कमाई खूब शोहरत लेकिन जल्द हार गए जिंदगी की जंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SSR Birth Anniversary: बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुए थे सुशांत सिंह राजपूत, कम उम्र में कमाई खूब शोहरत लेकिन जल्द हार गए जिंदगी की जंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:20 AM IST
बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। इस घटना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिलाकर रखा दिया था। अगर सुशांत सिंह राजपूत आज जिंदा होते, तो वह अपना 36वां जन्मदिन बेहद ही धूमधाम से मना रहे होते। अभिनेता का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था।
सुशांत ने इंजीनियर की पढ़ाई को बीच में छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में अपने पैर जमाए थे। उन्होंने साल 2008 में सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम किया था लेकिन उन्हें असली पहचान सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। सुशांत के करियर के बारे में फैंस काफी कुछ जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सुशांत सिंह राजपूत के जन्म के लिए उनके परिवार ने खूब मन्नतें मांगी थीं। उनकी मां ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेका था।
Trending Videos
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत अपनी चार बहनों में इकलौते भाई थे। उनके जन्म के लिए उनकी मां उषा सिंह ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेका था और इसी वजह से ये कहा जा सकता है कि अभिनेता का जन्म कई मन्नतों के बाद हुआ था। सुशांत की मां उषा उन्हें बेहद प्यार करती थीं और इसी वजह से वह सुशांत को बचपन में ‘गुलशन’ नाम से पुकारती थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
जब सुशांत महज 16 साल के थे, तब उनकी मां की मौत हो गई थी। सुशांत अपनी मां के जाने से बुरी तरह टूट गए थे। इस घटना के बाद अभिनेता ने अपनी बड़ी बहन को मां की जगह दी। वह अक्सर अपनी बड़ी बहन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते थे। लेकिन सुशांत ने अपनी मौत से महज 10 दिन पहले अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट ने सुशांत के फैंस को भी हैरानी में डाल दिया था।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्हें एंटरटेनमेंट जगत में अपनी खास जगह बनाने के लिए सालों तक संघर्ष करना पड़ा था। सुशांत को 2008 में टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से ब्रेक मिला था। उन्हें पहचान टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मानव के किरदार से मिली थी। इस सीरियल में काम करने के बाद लोग उन्हें घर-घर में जानने लगे थे और इसी की बदौलत उन्हें बॉलीवुड में भी एंट्री मिली।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘एमएस धोनी’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। सुशांत की मौत के बाद उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X