सब्सक्राइब करें

'बाजीराव' बनने वाले थे सलमान और 'मुन्नाभाई' के रोल में नजर आते शाहरुख, यकीनन इन फिल्मों को रिजेक्ट कर बेहद पछताए होंगे एक्टर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 26 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actors who rejected major roles did well at the Box Office
बॉलीवु़ड सितारे - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी बनती हैं जिनमें कलाकारों की एक्टिंग देखकर हमे उस किरदार से ही प्यार हो जाता है। ऐसे में हम ये सोच ही नहीं पाते कि इस किरदार को कोई दूसरा एक्टर निभा भी पाएगा। ऐसी एक दो नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में है जिसमें एक्टर्स की एक्टिंग देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए। ऐसे में अगर हम आपको बताए कि आपकी फेवरेट फिल्मों में रोल्स पहले दूसरे एक्टर्स को दिए गए थे तो आपको सोच कर ही हैरानी हो जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो बॉलीवुड सितारों ने रिजेक्ट कर दी और दूसरे सितारों के लिए ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Trending Videos
Bollywood actors who rejected major roles did well at the Box Office
hrithik roshan - फोटो : amar ujala

दिल चाहता है

फिल्म 'दिल चाहता है' 90’s किड्स के लिए काफी स्पेशल फिल्म रही है। इस फिल्म में 3 दोस्तो की कहानी दिखाई गई थी जो जिंदगी के तमाम उलझनों का सामना करते हैं। इस फिल्म में आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान ने अहम किरदार निभाए थे। हालांकि पहले आमिर का रोल ऋतिक को मिलने वाला था, लेकिन बिजी शेड्यूल होने के चलते वो ये फिल्म कर नहीं पाए और दिल चाहता है आमिर के करियर की बड़ी हिट साबित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actors who rejected major roles did well at the Box Office
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

मुन्नाभाई एमबीबीएस

इस फिल्म में मुन्नाभाई और सर्किट के किरदार को कोई भूल नहीं सकता। फिल्म देखने के बाद हर किसी का ये ही मानना था कि मुन्ना का किरदार संजय दत्त से बेहतर कोई नहीं निभा सकता। हालांकि आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि पहले ये रोल शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। हालांकि उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया और ये रोल संजय दत्त की झोली में जा गिरा।

Bollywood actors who rejected major roles did well at the Box Office
twinkle khanna

कुछ कुछ होता है

फिल्म में अंजली और टीना यानी कि काजोल और रानी के बिना ये कहानी पूरी ही नहीं हो सकती थी। हालांकि फिल्म में पहले रानी का किरदार ट्विंकल खन्ना निभाने वाली थी, लेकिन किसी कारण से उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया था। ये फिल्म रानी के खाते में आ गई और उनके करियर की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।

विज्ञापन
Bollywood actors who rejected major roles did well at the Box Office
Salman and kareena

बाजीराव-मस्तानी

इस फिल्म में अपनी दमदार अदायगी से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हर किसी का दिल जीत लिया था। हालांकि संजय लीला भंसाली पहले इन किरदारों के लिए सलमान खान औऱ करीना कपूर को कास्ट करना चाहते थे। किसी वजह से सलमान और करीना दोनों ने ही फिल्म करने से मना कर दिया और रोल दीपवीर को जा मिला। ये दोनों के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed