वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हो गई है। ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म की रीमेक थी। वरुण और सारा की इस फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीद थी। लेकिन ये फिल्म लोगों की उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई और लोगों के निशाने पर आ गई। हर कोई अब इस फिल्म को ट्रोल करने में लगा हुआ है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बनाए गए हैं। जिसे देख कोई भी हंस हसंकर लोटपोट हो जाए।
Coolie No 1 को लेकर वरुण-सारा का जमकर उड़ रहा मजाक, मीम्स देख छूट जाएगी हंसी
वरुण और सारा की इस फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फिल्म को ना देखने की सलाह दे डाली है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कृपया इस फिल्म को ना देखें, ये फिल्म स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।' इस तरह के कई मीम्स सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहे हैं।
please don't watch #CoolieNo1 bcoz it's dangerous to our health 😂 #Disappointed as usual
— Mr.Sumeet Patil 18 (@iamsumeet18) December 25, 2020
इस फिल्म से लोगों को उम्मीद कुछ ज्यादा ही थी। वो इसलिए क्योंकि 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। जिसकी वजह से लोगों को वरुण और सारा से भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन दोनों ही लोगों की इस उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए। जिसके बाद ट्विटर पर कई यूजर्स ने फिल्म देखने के बाद इसे बेकार बताया तो कई लोगों ने वरुण धवन और उनकी फिल्म पर फनी मीम शेयर करके मजे ले रहे हैं।
#CoolieNo1
— Nitin🇮🇳 (@Nitin98280342) December 25, 2020
My reaction pic.twitter.com/P9jaWDYLJM
फिल्म को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म में वरुण और सारा की एक्टिंग से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। यूजर्स का कहना है कि इन दोनों ने फिल्म में काफी ओवरएक्टिंग की है। जिसके चलते लोगों ने ने इन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान तक कह डाला।
@Varun_dvn completely over acting #CoolieNo1 ⭐️@PrimeVideoIN wtf ? pic.twitter.com/dpGUPWTGSK
— Uttam👔 (@U2taam) December 25, 2020
इससे पहले वरुण धवन ने 'जुड़वा' के रीमेक में भी काम किया था। ये फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी। जिसके बाद अब दूसरी रीमेक में भी वरुण का काम लोगों को पसंद नहीं आया। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' का एक डायलॉग शेयर किया है। जिसमें ऋतिक कहते हैं, 'अगले साल फिर ट्राय करना।' इस डायलॉग के जरिए यूजर ने फिल्म देखने के बाद डेविन धवन का रिएक्शन बताया है।
#CoolieNo1 #judwaa2 David Dhawan to varun after two bad remakes. pic.twitter.com/RVYnUPS22M
— Aman Malhotra (@amanmalhotrax) December 25, 2020