सब्सक्राइब करें

Bollywood: हॉलीवुड में भी अभिनय का जलवा दिखा चुके ये बॉलीवुड सितारे, जमकर हुई थी वाहवाही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 11:52 PM IST
सार

बॉलीवुड के कलाकारों ने हॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है, उनमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान और अनिल कपूर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Worked In Hollywood Movies Priyanka Chopra Anil Kapoor Irrfan Khan Deepika Padukone Dispr
Bollywood Actors - फोटो : social media
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों ने भारत में अपना नाम कमाने के साथ साथ हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इन बॉलीवुड के कलाकारों ने हॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है, उसमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान और अनिल कपूर शामिल हैं, जिन्होंने एक्शन, कॉमेडी और अपने बेहतरीन अभिनय से नाम कमाया है। साथ ही, अपने काम से लोगों की वाहवाही भी लूटी। 

 
Trending Videos
Bollywood Actors Who Worked In Hollywood Movies Priyanka Chopra Anil Kapoor Irrfan Khan Deepika Padukone Dispr
अनिल कपूर - फोटो : social media

अनिल कपूर 
अनिल कपूर बॉलीवुड के बड़े नामों में से एक है। यह अपने अभिनय और बेहतरीन लुक के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत पारिवारिक ड्रामा में एक छोटी सी भूमिका से की थी। साल 1979 में हमरे तुमरे में काम किया था।  अनिल कपूर ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपना नाम कमाया है। इसके अलावा अभिनेता ने साल 2011 में मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल में काम किया था। इसमें उन्होंने भारत के एक बिजनेसमैन की भूमिका अदा की थी। 

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: 'एनिमल' से बेहद खौफजदा हैं रणबीर कपूर, बोले- यह फिल्म मेरे कंफर्ट जोन से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Worked In Hollywood Movies Priyanka Chopra Anil Kapoor Irrfan Khan Deepika Padukone Dispr
इरफान खान - फोटो : social media

इरफान खान
इरफान खान अपने बेहतरीन प्रदर्शन और अलग अलग किरदारों के लिए बॉलीवुड में जाने जाते थे। स्वर्गीय इरफान खान ने अपने काम से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही प्रदर्शन किया है। इरफान खान एडवेंचर ड्रामा के साथ अलावा कुछ अन्य हॉलीवुड फिल्मों में नजर आए हैं. उन्होंने हॉलीवुड में लाइफ ऑफ Pi (2012) में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने स्पाइडर मैन (2012) जुरासिक वर्ल्ड (2015), द नेमसेक, द वॉरियर, स्लम डॉग मिलेनियर फिल्म में काम किया है। 

यह भी पढ़ें- Karan Kundra: रिलीज होते ही 'इश्क में घायल' बुरी तरह ट्रोल, प्रोमो देख यूजर्स ने लगाई करण कुंद्रा की क्लास

Bollywood Actors Who Worked In Hollywood Movies Priyanka Chopra Anil Kapoor Irrfan Khan Deepika Padukone Dispr
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भारत की बेहतरीन अदाकारा में से एक हैं। प्रियंका भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री है। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और उसके बाद 2003 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। प्रियंका ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने क्वांटिको (2015), द व्हाइट टाइगर, बेवॉच, एअ किड लाइक जैक, इजिंटेड रोमांटिक में अभिनय किया है। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: निमृत के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करते ही बौखलाए साजिद, क्या शो से हो जाएंगे बाहर?

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Worked In Hollywood Movies Priyanka Chopra Anil Kapoor Irrfan Khan Deepika Padukone Dispr
Deepika Padukone-vin diesel - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उनकी पहली फिल्म ओम शांति ओम थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। इस फिल्म से उन्हें खूब प्रशंसा मिली थी। दीपिका ने हॉलीवुड में विन डिजल के साथ XXX: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज (2017) फिल्म में काम किया था। वहीं, अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में उन्होंने बेशरम रंग गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed