फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये पांच अभिनेत्रियां, इस शादी के बाद हुआ था काफी बवाल

Thu, 17 Oct 2019 06:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 17 Oct 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress first Karva Chauth 2019 Priyanka Deepika Nusrat Pooja Batra Neeti Mohan
दीपिका- रणवीर और प्रियंका-निक - फोटो : सोशल मीडिया

करवा चौथ का त्योहार सभी शादीशुदा महिलाओं के लिए काफी खास होता है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी इसमें पीछे नहीं रहती हैं और पूरे धूमधाम से इस त्योहार को मनाती हैं। इसके साथ ही पहला करवाचौथ तो महिलाओं के लिए सबसे खास हो जाता है। साल 2018-19 में कई फीमेल सेलेब्स शादी के बंधन में बंधी हैं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में जो इस बार पहला करवाचौथ मनाएंगी। 

Bollywood Actress first Karva Chauth 2019 Priyanka Deepika Nusrat Pooja Batra Neeti Mohan
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter

प्रियंका चोपड़ा जोनस
1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनस से बड़ी धूमधाम से हुई। दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ ही साथ कैथोलिक रीति रिवाज से भी शादी की। शादी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के कई फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हुए थे। वहीं बात वर्कफ्रंट की करें तो लंबे वक्त बाद प्रियंका फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में नजर आई हैं।

Bollywood Actress first Karva Chauth 2019 Priyanka Deepika Nusrat Pooja Batra Neeti Mohan
deepika, ranveer - फोटो : file photo

दीपिका पादुकोण
14 नवंबर 2018 को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, वहीं शादी में सिर्फ परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि बाद में सभी के लिए ग्रैंड रिसेप्शन्स रखे गए थे। शादी के फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। वहीं बात वर्कफ्रंट की करें तो दीपिका और रणवीर एक बार फिर जल्दी ही बड़े पर्दे पर फिल्म 83 में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका की फिल्म छपाक भी 2020 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress first Karva Chauth 2019 Priyanka Deepika Nusrat Pooja Batra Neeti Mohan
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : instagram

नुसरत जहां
सांसद और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां ने इस साल 19 जून को निखिल जैन से शादी की। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही थीं। वहीं दूसरे धर्म में शादी करने और बाद में सिंदूर लगाने को लेकर नुसरत को काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Bollywood Actress first Karva Chauth 2019 Priyanka Deepika Nusrat Pooja Batra Neeti Mohan
pooja batra - फोटो : social media

पूजा बत्रा
4 जुलाई 2019 को पूजा बत्रा ने नवाब शाह से शादी की। पूजा- नवाब की शादी के बारे में सभी को तब जानकारी मिली जो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने शादी के फोटोज शेयर करना शुरू किए। ऐसे में फैंस के साथ ही साथ सेलेब्स ने भी पूजा- नवाब को शादी की बधाइयां दीं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed