फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ पर एक साथ दिखा था बच्चन परिवार, 10 साल पहले का ऐश्वर्या का वीडियो आया सामने

Thu, 17 Oct 2019 06:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 17 Oct 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan karwa chauth video viral after 10 years
aishwarya rai - फोटो : social media

करवा चौथ का त्योहार हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस बार करवा चौथ 17 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। बॉलीवुड सितारों के लिए भी ये त्योहार खास होता है। ऐसे में बच्चन परिवार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

aishwarya rai bachchan karwa chauth video viral after 10 years
aishwarya rai - फोटो : social media

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। इनमें दीपिका और प्रियंका जैसे बड़े सितारों का नाम शामिल है। इस बीच ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कई साल पुराना है।

aishwarya rai bachchan karwa chauth video viral after 10 years
aishwarya rai - फोटो : social media

वीडियो में अमिताभ, जया, ऐश्वर्या और अभिषेक छत पर खड़े हैं और चांद का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। जब चांद दिखाई देता है तो ऐश्वर्या पूजा करती हैं और छलनी से अभिषेक को देखती हैं। वीडियो साल 2010 का है। बता दें कि ऐश्वर्या साल 2007 में अभिषेक संग शादी के बंधन में बंधी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan karwa chauth video viral after 10 years
Maleficent Mistress of Evil and Aishwarya Rai - फोटो : file photo

ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो उनकी आवाज हॉलीवुड फिल्म 'मलेफिसेंट' के दूसरे भाग 'द मिस्ट्रेस ऑफ ईविल' में सुनाई देगी। 18 अक्टूबर को यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी भाषा में भारत में रिलीज होगी। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली नजर आएंगी। एंजेलिना के इस किरदार को हिंदी भाषा में ऐश्वर्या ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर में ऐश्वर्या का खूबसूरत और थोड़ा डरावना लुक देखने को मिला है।

विज्ञापन
aishwarya rai bachchan karwa chauth video viral after 10 years
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि पूर्व विश्व सुंदरी करीब दस साल बाद किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इससे पहले वह 'पिंक पैंथर 2' में नजर आ चुकी हैं। हाल में मुंबई में फिल्म से जुड़े एक इवेंट में ऐश्वर्या राय ने शिरकत की। इस मौके पर अभिनेत्री ने फिल्म की डबिंग से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। 

Tiktok पर 'कबीर सिंह' का डायलॉग लिख लड़की का मर्डर कर जान दी, निर्देशक ने दिया रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed