फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या प्रेग्नेंट हैं इलियाना डीक्रूज? पति ने बाथ टब में एक्ट्रेस की तस्वीर से दिया इशारा

Thu, 19 Apr 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Ileana D Cruz Pregnant Actress Spotted Hiding Baby Bump
Ileana D'Cruz

इलियाना डीक्रूज की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा हीरोइनों में की जाती है जो अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखने में महारत हासिल कर चुकी हैं। पहले तो उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को दुनिया से छुपाया, फिर शादी की खबर भी। इनका खुलासा करने के लिए पत्रकारों को खोजी पत्रकारिता का फॉर्मूला लगाना पड़ा था। अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक और बड़ी और गुड न्यूज सामने आ रही है।

Bollywood Actress Ileana D Cruz Pregnant Actress Spotted Hiding Baby Bump
Ileana D Cruz

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज मां बनने वाली हैं। वह पति एंड्रयू नीबोन के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपना बेबी बंप छुपाती नजर आईं।

Bollywood Actress Ileana D Cruz Pregnant Actress Spotted Hiding Baby Bump
Ileana D Cruz

अपनी स्टाइल स्टेटमेंट्स और फैशनेबल आउटफिट्स के लिए मशहूर इलियाना पिछले कई दिनों से फैशन पुलिस को निराश कर रही हैं। पिछली फिल्म 'रेड' के दौरान वह अक्सर पैंट-सूट या बेल्ट वाली ढीली लंबी ड्रेस मेें ही स्पॉट की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Ileana D Cruz Pregnant Actress Spotted Hiding Baby Bump
Ileana D Cruz

इन खबरों के बीच इलियाना के ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन ने एक्ट्रेस की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वह बाथ टब में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा,'एक तरह से, कुछ पल अकेले बिताते हुए।' एंड्रयू का 'एक तरह से' लिखना साफ इशारा करता है कि जिस वक्त यह तस्वीर ली गई उस वक्त पति के अलावा इलियाना के साथ कोई और भी था। माना जा रहा है कि एंड्रयू ने अपने होने वाले बच्चे की जानकारी देने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Ileana D Cruz Pregnant Actress Spotted Hiding Baby Bump
ileana d'cruz
पिछले साल दिसंबर में इलियाना ने क्रिसमस के मौके पर एक तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा की तस्वीर मेंरे पति ने ली है। इस पोस्ट के बाद साफ हो गया कि इलियाना की शादी हो चुकी है।

 

My favourite time of the year ♥️ #christmastime #happyholidays #home #love #family Photo by hubby @andrewkneebonephotography ♥️

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed