फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: इस एक्ट्रेस के बाथरूम से बरामद हुए थे लाखों रुपये, कोर्ट में कबूली थी वेश्यावृत्ति की बात

Sun, 18 Apr 2021 09:57 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Apr 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress In Prostitution: When Mala Sinha Confessed Prostitution Infront Of Court After Income Tax Raid
माला सिन्हा

80 के दशक में कई अभिनेत्रियां ऐसी हुई हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में राज किया और अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन उसमें कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रहीं जो आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आज हम बात कर रहे हैं 40 साल तक सिनेमाजगत पर राज करने वालीं एक्ट्रेस माला सिन्हा के बारे में। माला सिन्हा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी, वो दर्शकों के दिलों पर राज किया करती थीं। उनकी एक्टिंग और गायिकी के लोग दीवाने थे। फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि एक्ट्रेस के फैंस को भी हैरान कर दिया। माला सिन्हा के घर के बाथरूम में लाखों रुपये मिले थे और जब ये बात लोगों ने सुनी तो लोग दंग रह गए थे। आज ये किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं।

Bollywood Actress In Prostitution: When Mala Sinha Confessed Prostitution Infront Of Court After Income Tax Raid
माला सिन्हा

माला सिन्हा का नाम बचपन में आल्डा सिन्हा था लेकिन उनके स्कूल में बच्चे उन्हें डालडा कहकर चिढ़ाते थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया था। माला सिन्हा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। फिल्मों में आने से पहले माला रेडियो पर गाया करती थीं। बंगाली फिल्मों में काम करने के बाद माला को खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद वो मुंबई आ गई।

Bollywood Actress In Prostitution: When Mala Sinha Confessed Prostitution Infront Of Court After Income Tax Raid
फिल्म प्यासा का एक दृश्य

सपनों की नगरी मुंबई ने माला सिन्हा को पहचान दिला दी। एक दिन अचानक माला सिन्हा की मुलाकात गुरुदत्त से हो गई। गुरुदत्त ने माला सिन्हा की खूबसूरती देखकर उन्हें फिल्म में लेने का मन बना लिया और फिर साल 1957 में आई फिल्म 'प्यासा' में माला सिन्हा को कास्ट किया गया। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता गुरुदत्त ही थे। फिल्म रिलीज हुई और हिट हो गई। फिल्म 'प्यासा' से माला को पहचान मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress In Prostitution: When Mala Sinha Confessed Prostitution Infront Of Court After Income Tax Raid
माला सिन्हा

फिर क्या था माला सिन्हा के पास फिल्मों के ऑफर्स की झड़ी लग गई। इसके बाद उन्होंने 'हैमलेट', 'बादशाह', 'रियासत', 'एकादशी', 'रत्न मंजरी', 'झांसी की रानी', 'पैसा ही पैसा' और 'एक शोला' में अभिनय किया। दर्शकों के दिलों पर अब माला सिन्हा राज करने लगी थीं। 

विज्ञापन
Bollywood Actress In Prostitution: When Mala Sinha Confessed Prostitution Infront Of Court After Income Tax Raid
माला सिन्हा

खूब नाम और पैसा कमाने वालीं अभिनेत्री माला सिन्हा के बारे में कहा जाता था कि वो बेहद कंजूस थीं। सिर्फ यही नहीं सिनेमाजगत के गलियारों में खबरें थी कि नौकरों पर खर्च बचाने के लिए माला सिन्हा अपने घर में खुद ही सब काम किया करती थीं। एक बार माला सिन्हा के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। इस दौरान उनकी बाथरूम की दीवार से 12 लाख रुपए बरामद हुए थे। उस जमाने में इतने रुपए बहुत मायने रखते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed