फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड का कहर: सोनू सूद के बाद अर्जुन रामपाल भी कोरोना संक्रमित, बोले- यह बेहद डरावना समय

Sun, 18 Apr 2021 09:55 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 18 Apr 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood, Arjun Rampal was also found corona infected, said- this is a very scary time
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बॉलीवुड कलाकारों का कोरोना वायरस के दूसरे वेब में संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को बॉलीवुड के चार एक्टर वायरस से संक्रमित हो गए। नील नितिन मुकेश और अर्जुन रामपाल वायरस के टेस्ट में संक्रमित पाए गए। सभी ने अब खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

Sonu Sood, Arjun Rampal was also found corona infected, said- this is a very scary time
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया, 'मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला हूं। हालांकि मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हुए हैं, मैंने खुद को आइसोलेट करके क्वारंटीन कर लिया है और पूरी मेडिकल केयर कर रहा हूं। मैं सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहा हूं। पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपना ध्यान रखें। यह बहुत डरावना समय है लेकिन हमें जागरूक रहना है और थोड़े समय के लिए अपना ख्याल रखना है। इससे आगे बहुत फायदा मिलेगा। एक साथ रहकर हम कोरोना से लड़ सकते हैं।'
 

Sonu Sood, Arjun Rampal was also found corona infected, said- this is a very scary time
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अभिनेता नील नितिन मुकेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वो और उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। नील ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा, 'हर तरह का बचाव करने और घर में रहने के बाद भी मेरे परिवार के सदस्य और मैं कोरोना संक्रमित हो गए। हम सभी ने घर में क्वारंटीन हो चुके हैं और डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवाई भी ले रहे हैं। आपके प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। ख्याल रखें और सुरक्षित रहें'। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। स्थिति की गंभीरता को समझें इसे हल्के में ना लें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood, Arjun Rampal was also found corona infected, said- this is a very scary time
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
इसके अलावा सोनू सूद ने ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि सारी सावधानियां बरतते हुए, वे खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं। सोनू सूद ने लिखा है- 'नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि COVID-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अपना ख्याल रख रहा हूं। चिंता मत लीजिए इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है। याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं।'
 
 
विज्ञापन
Sonu Sood, Arjun Rampal was also found corona infected, said- this is a very scary time
सुमीत व्यास - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अब तक बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बॉलीवुड और डिजिटल जगत के मशहूर अभिनेता सुमित व्यास ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के हालात बेकाबू हो रहे है और हालात पर काबू पाने के लिए वहां 15 दिनों के लिए सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। वहीं सेलेब्स भी फैंस से सावधानी बरतने और मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed