फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामू की हीरोइन का कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा, माधुरी, दीपिका, प्रियंका के लिए कही ये बात

Sat, 03 Oct 2020 12:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 03 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Isha Koppikar Talks About Casting Couch In Film Industry
ईशा कोप्पिकर - फोटो : instagram

अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने इंडस्ट्री के मौजूदा विवादों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने भीतरी और बाहरी, वंशवाद, पक्षपात और गुटबाजी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बेशक बाहर से आए हुए लोगों को मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ती है लेकिन ऐसा नहीं है कि अंदर का हर आदमी यहां सफल हो जाता है। उन्होंने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसे कुछ नाम गिनाते हुए कहा कि ये सब बाहर से आए हुए लोग हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में शीर्ष पर अपनी पहचान बनाई।

Bollywood Actress Isha Koppikar Talks About Casting Couch In Film Industry
ईशा कोप्पिकर - फोटो : Instagram

ईशा ने इंडस्ट्री में गुटबाजी और कास्टिंग काउच जैसी चीजें होने की भी बात कुबूली। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में खेमे बने होते हैं लेकिन इसके बारे में क्या ही किया जा सकता है। हो सकता है कि वह लोग सिर्फ उन लोगों के साथ में काम करना चाहते हों जिन्हें वह पसंद करते हैं। या फिर जो उनके दोस्त हों या फिर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उन्हें ठीक से सुनना चाहते हों। ईशा ने कहा कि वह एक भीतरी इंसान नहीं है इसलिए उन्हें नहीं पता कि अंदर के खाने में क्या होता है। और वह बाहर बैठकर इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकतीं।

Bollywood Actress Isha Koppikar Talks About Casting Couch In Film Industry
ईशा कोप्पिकर - फोटो : फाइल फोटो

कास्टिंग काउच के बारे में ईशा ने बताया कि ऐसा भी इस इंडस्ट्री में होता है लेकिन यह सब खुद एक कलाकार पर ही निर्भर करता है। ईशा कहती हैं कि कास्टिंग काउच के सहारे जिसको भी काम करना है, वह कर सकता है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि इंडस्ट्री में मौजूद बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच के जरिए ही काम किया और ऊंचे मुकाम पर पहुंचीं। हालांकि, ईशा ने यह भी कहा कि अगर कोई नहीं चाहता कि उनके साथ कुछ इस तरह की चीजें हों तो उनके साथ कोई जबरदस्ती नहीं होती। हर किसी के पास दूसरे विकल्प जरूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Isha Koppikar Talks About Casting Couch In Film Industry
ईशा कोप्पिकर - फोटो : Instagram

ईशा को अंतिम बार किसी हिंदी फिल्म में वर्ष 2011 में देखा गया था। वह राम गोपाल वर्मा के निर्माण में बनी फिल्म 'शबरी' में नजर आईं। उन्होंने बताया कि बीते नौ सालों में उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अच्छे ऑफर मिले। लेकिन, हिंदी सिनेमा से उन्हें कोई भी ऑफर नहीं मिला।

विज्ञापन
Bollywood Actress Isha Koppikar Talks About Casting Couch In Film Industry
ईशा कोप्पिकर - फोटो : फाइल फोटो

भविष्य में भी वह राम गोपाल वर्मा की ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। ईशा का कहना है कि जब डिजिटल दुनिया ही उन्हें संतुष्टि दे रही है तो फिर वह फीचर फिल्मों के लिए चिंतित नहीं हैं।

पढ़ें: 'हेट स्टोरी' में अपने बोल्ड अंदाज की वजह से मशहूर हुई थीं पाओली डैम, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed