फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalpana Iyer Birthday: गब्बर की प्रेमिका हैं हिंदी सिनेमा की यह आइटम क्वीन, आज तक हैं कंवारी

Sun, 17 Apr 2022 08:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Apr 2022 08:07 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Kalpana Iyer career films love life and affair with sholay fame actor amjad khan
kalpana iyer, amzad khan - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' का गाना ‘परदेसी परदेसी’ सिनेप्रेमी ने जरूर सुना होगा। इस गाने में आमिर खान के साथ कल्पना अय्यर थीं, जिनके बंजारा लुक और डांस ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। 17 अप्रैल को बॉलीवुड की इसी मशहूर अदाकारा का जन्मदिन है। कल्पना का जन्म 17 अप्रैल 1955 को मुंबई में हुआ था और वह एक जमाने में बॉलीवुड इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस और डांसर थीं। कल्पना अय्यर ने फिल्मों में आइटम नंबर्स को एक नई पहचान दी। जब भी उनका नाम आता है, तो उनके गाने फैंस के जहन में अपने आप उतर जाते हैं। लेकिन अपने करियर के अलावा, कल्पना अपनी लव लाइफ की वजह भी चर्चा में रहीं। आइए आज हम आपको कल्पना के करियर से लेकर अमजद खान संग उनके रिश्ते के बारे में बताते हैं।

Bollywood actress Kalpana Iyer career films love life and affair with sholay fame actor amjad khan
kalpana iyer - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुआ बॉलीवुड में करियर
कल्पना अय्यर ने मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। वह 70 के दशक की मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट किया। इसी दौरान उन्हें राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘मनोकामना’ का ऑफिर मिला और ऐसे उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में कल्पना वेस्टर्न लुक में नजर आईं, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद कल्पना ने कई हिट फिल्मों में काम करके खुद के एक शानदार अभिनेत्री के साथ-साथ गजब की कैबरे डांसर के रुप में भी स्थापित किया।

Bollywood actress Kalpana Iyer career films love life and affair with sholay fame actor amjad khan
kalpana iyer - फोटो : सोशल मीडिया

इन गानों से मचाया धमाल
1980 से लेकर 1990 तक कल्पना अय्यर ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। वह 'कोई यहां नाचे नाचे', 'हरी ओम हरी', 'मुझे जान से भी प्यारा है' जैसे कई हिट गानों के लिए याद की जाती हैं। कल्पना अपने हर गाने में आकर्षित लगती थीं, जिस वजह से दर्शकों के लिए उनके लुक्स से निगाहें हटा पाना भी मुश्किल हो जाता था। कल्पना बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं बल्कि जबरदस्त पॉप सिंगर भी रही हैं। उन्होंने कई लाइव शोज में परफॉर्म भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Kalpana Iyer career films love life and affair with sholay fame actor amjad khan
kalpana iyer, amzad khan - फोटो : सोशल मीडिया

अमजद खान से शादी करना चाहती थीं अभिनेत्री
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कल्पना अय्यर और 'शोले' के गब्बर यानी अमजद खान का अफेयर काफी चर्चा में रहा। दोनों एक साथ फिल्म ‘प्यार का दुश्मन’ में नजर आए थे। इस फिल्म के गाने ‘हरि ओम हरि’ में कल्पना ने अपने डांस से आग लगा दी थी और अमजद खान उन्हें निहारते हुए दिखे थे। दावा किया जाता है कि कल्पना अमजद खान के प्यार में पागल थीं और वह अभिनेता से शादी करना चाहती थीं। कल्पना अमजद से इतना प्यार करती थीं कि अभिनेता की मौत के बाद उन्होंने भी शादी नहीं की। कल्पना आज तक कंवारी हैं और फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

विज्ञापन
Bollywood actress Kalpana Iyer career films love life and affair with sholay fame actor amjad khan
kalpana iyer - फोटो : सोशल मीडिया

अब कहां हैं कल्पना अय्यर?
कल्पना अय्यर फिल्मी दुनिया से अचानक गायब हो गईं। वह फिल्मी दुनिया और ग्लैमर की चकाचौंध से दूर दुबई में हैं और वहां अपना रेस्टोरेंट चला रही हैं। कल्पना अय्यर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब दुबई में हैं और वहां पर अपना बिजनेस चला रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed