{"_id":"631b6e265e20a27b496a527d","slug":"bollywood-actress-kangana-ranaut-met-president-draupadi-murmu-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस कंगना रणौत फिल्म जगत में तो सक्रिय हैं ही, इसके अलावा वह बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मामलों पर भी खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं और लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल आज एक्ट्रेस ने देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। देश की महामहिम से मुलाकात करके कंगना काफी खुश हैं और उन्होंने तस्वीरों के साथ ही एक नोट भी साझा किया है।
2 of 5
कंगना रणौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ
- फोटो : insta
कंगना रणौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। जिनमें उन्हें राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में कंगना के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है। इससे ही पता चल रहा है कि वह कितनी खुश हैं। अपनी इस खुशी को उन्होंने पोस्ट के साथ नोट के जरिए साझा किया है और राष्ट्रपति मुर्मू की तारीफ की है।
3 of 5
द्रौपदी मुर्मू-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- "माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मिलकर बेहद खुशी हुई। उनसे मिलना बहुत सम्मान की बात है।" कंगना ने आगे लिखा- "उनकी (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) कोमल आवाज, शांत स्वभाव और करुणामयी निगाहें हैं (वह बेहद शांत और विनम्र महिला हैं)"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने अपने नोट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आगे लिखा- इस कुर्सी पर बैठकर वह एक देवी शक्ति की तरह लगती हैं जो पालन-पोषण करती है और मार्गदर्शन करती है। उन्होंने मेरे कार्य की सराहना की, मैंने माननीय राष्ट्रपति से कहा कि जब वह सर्वोच्च स्थान पर पहुंचीं तो इस देश में हर महिला अपने स्थान से ऊपर उठ सकती है। वह जिस तरह से मुझे देख रहीं थीं, मैं अब भी उस आनंद में भीग रही हूं। जय हिंद।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की तो वह कुछ दिन पहले फिल्म धाकड़ में नजर आईं थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब एक्ट्रेस फिल्म तेजस में नजर आएंगी, इसके अलावा वह इमरजेंसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और 1975 में लगे आपातकाली की कहानी दिखाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।