{"_id":"5ba49a08867a5501370efba1","slug":"bollywood-actress-richa-chaddha-faces-racism-at-georgia-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉर्जिया में नस्लीय भेदभाव का शिकार हुईं रिचा चड्ढा, बोलीं- मुझसे कहा गया तुरंत यहां से दफा हो जाओ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉर्जिया में नस्लीय भेदभाव का शिकार हुईं रिचा चड्ढा, बोलीं- मुझसे कहा गया तुरंत यहां से दफा हो जाओ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
richa chaddha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो देश से बाहर ही शूटिंग और छुट्टियां मनाने निकलते हैं। ऐसे में उन्हें वहां बार-बार आना-जाना पड़ता है। लेकिन इस दौरान उन्हें रंगभेद और नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ जाता है। हाल ही में ऐसा कुछ हुआ रिचा चड्ढा के साथ।
रिचा चढ्डा
रिचा चड्ढा को जॉर्जिया में रंगभेद का शिकार होना पड़ा। रिचा ने इस घटना की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। रिचा ने लिखा, 'जॉर्जिया से निकलते वक्त एयरपोर्ट के पासपोर्ट कंट्रोल सेक्शन पर मुझे एक रेसिस्ट ऑफिसर मिलीं उन्होंने मेरे पासपोर्ट को दो बार अपनी डेस्क पर जोर से फेंका और अपनी भाषा में वह मुझे कुछ बोलीं।
Yesterday, in Tbilisi,met the gentlest cabbie... he was so sweet, he changed my experience of the city, refused a tip, smiled throughout ...We communicated only through gestures but I could feel his heart!
— TheRichaChadha (@RichaChadha) September 20, 2018
richa chaddha
रिचा ने आगे लिखा- इतना ही नहीं, उन्होंने जोर से चिल्लाते हुए मुझसे कहा कि तुरंत यहां से दफा हो जाओ। मुझे दु:ख हुआ कि जॉर्जिया से निकलते वक्त जो आखिरी शख्स मिला वह यह ऑफिसर थीं।'
and now... met a racist AF officer at the passport control,while exiting Georgia. Slammed my passport on the desk,twice... muttered under her breath in Georgian,yelled and asked me to hurry.Sad that people like her are the last ones we perhaps see on exiting the country...
— TheRichaChadha (@RichaChadha) September 20, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan
बता दें इससे पहले शाहरुख खान भी इसका शिकार हो चुके हैं। शाहरुख खान एक बार नहीं बल्कि कई बार नस्लीय भेदभाव के शिकार हुए। शाहरुख को साल 2009 में अमेरिका के एयरपोर्ट पर करीब 2 घंटे से अधिक के लिए रोका गया था।
विज्ञापन
kangana, richa
वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में रिचा के पास बड़े बैनल की फिल्में हैं। आजकल अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरु हुई है', अश्विनी अय्यर तिवारी की 'पंगा' में कंगना के साथ और साउथ इंडियन एक्ट्रेस शकीला के ऊपर बन रही एक बायॉपिक में काम कर रही हैं। शकीला बनीं रिचा का लुक भी हाल ही में सामने आया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।