{"_id":"64a857aa49d98bdfa40c8838","slug":"bollywood-actress-run-production-house-kriti-sanon-alia-bhatt-anushka-sharma-priyanka-chopra-deepika-padukone-2023-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress: अभिनय के साथ प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, दे चुकी हैं एक से बढ़कर एक हिट फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actress: अभिनय के साथ प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, दे चुकी हैं एक से बढ़कर एक हिट फिल्में
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित करती हैं और उनके दिल में खास जगह बनाती हैं। ये अभिनेत्रियां हर मामले में अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देती हैं। हर क्षेत्र में ये अभिनेत्रियां अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हैं, इसलिए अपने अभिनय से बॉलीवुड पर राज करने वाली अभिनेत्रियां आगे बढ़कर फिल्मों के निर्माण में भी हाथ आजमा रही हैं। इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपनी अदाकारी के साथ-साथ फिल्म मेकिंग में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में तो एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं और प्रोड्यूसर बन इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।
2 of 6
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कृति सेनन का। कृति हाल ही अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर बनी हैं। उन्होंने बतौर फिल्म निर्माता अपने करियर की शुरुआत की हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्शन हाउस का टीजर लॉन्च करते हुए यह जानकारी दी कि इंडस्ट्री में उन्हें नौ साल हो गए हैं। उन्होंने अभिनय से जुड़ी बारीकियां सीखी हैं और फिल्म मेकिंग के हर एक पहलु को सीखने में उन्हें दिलचस्पी हैं। कृति ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'ब्लू बटरफ्लाइ फिल्म्स' रखा है।
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला नाम आता है आलिया भट्ट का। आलिया भट्ट ने भी सफल अभिनेत्री बनने के बाद बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने साल 2021 में बतौर फिल्म निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी। आलिया भट्ट ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन' रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर बनीं एक्ट्रेस की लिस्ट में अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ रखा है। अनुष्का का अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने का मकसद नए टैलेंटेड कलाकारों को सामने लाना है। मीडिया से बात करते हुए एक बार अनुष्का शर्मा ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव लाना चाहती हैं, इसलिए ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ में नए कलाकारों और निर्देशकों को मौका देंगी।
विज्ञापन
5 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दीपिका भी एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनी हैं। दीपिका ने अपनी फिल्म 'छपाक' के दौरान अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। 'छपाक' अभिनेत्री के प्रोडक्शन हाउस की बनी फिल्म है। दीपिका 'केए प्रोडक्शन' की मालकिन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।