सब्सक्राइब करें

Celebs: खराब अंग्रेजी बोलने के चक्कर में ट्रोलिंग का शिकार हुए ये सेलेब्स, यूजर्स ने दी दिखावा न करने की सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Jul 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
celebs who trolled for speaking weak english shehnaaz gill monalisa kapil sharma neha kakkar sapna chaudhary
सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंध और ग्लैमर से भरी हुई है। यहां अभिनेता और अभिनेत्रियों को अपनी पर्सनालिटी को खास ख्याल रखना पड़ता है। अपना स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए अक्सर सेलेब्स अंग्रेजी बोलते हुए नजर आते हैं। कई इवेंट्स और इंटरव्यू में सेलेब्स ताबड़तोड़ अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें अंग्रेजी बोलने के चक्कर में ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। दरअसल, कुछ सेलेब्स कई बार अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं, खराब इग्लिश बोलने के चक्कर में ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो अपनी खराब अंग्रेजी के चलते हैं बुरी तरह ट्रोल हो चुके हैं।
Trending Videos
celebs who trolled for speaking weak english shehnaaz gill monalisa kapil sharma neha kakkar sapna chaudhary
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज गिल का। शहनाज को कई बार अंग्रेजी बोलने के चक्कर में ट्रोल किया गया है। 'बिग बॉस' शो में कई बार शहनाज ने अंग्रेजी बोली थी, जिसे वह अच्छे से नहीं बोल सकीं और उनकी अंग्रेजी सुनने के बाद शो के कंटेस्टेंट और उनके फैंस हंसते थे, लेकिन वहीं कुछ यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी करते थे। हालांकि, ट्रोल्स को शहनाज ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें अच्छी इंग्लिश न आने के बावजूद भी इंडस्ट्री में काम मिल रहा है। काम के लिए टैलेंट की जरूरत होती है, न कि अच्छी अंग्रेजी बोलने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebs who trolled for speaking weak english shehnaaz gill monalisa kapil sharma neha kakkar sapna chaudhary
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा 
इस लिस्ट में अगला नाम आता है भोजपुरी की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा का। मोनालिसा को भी कई बार उनकी खराब अंग्रेजी के लिए ट्रोल किया गया है। 'बिग बॉस' शो में अंग्रेजी बोलने के चक्कर में मोनालिसा को ट्रोल किया गया था। इस बारे में मोनालिसा खुद बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि अंग्रेजी न बोल पाने के चक्कर में लोग उनका मजाक बनाते हैं और लोगों के ये ताने सुनने के बाद उन्हें बुरा लगता है, लेकिन वह अपने काम को पूरी मेहनत से करती हैं और आगे बढ़ती हैं। 
celebs who trolled for speaking weak english shehnaaz gill monalisa kapil sharma neha kakkar sapna chaudhary
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा कक्कड़
इस लिस्ट में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम भी शामिल है। नेहा अपने गानों का लेकर अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं, लेकिन अपनी अंग्रेजी के चक्कर में भी वह एक बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, नेहा को अंग्रेजी आती है, लेकिन उनके एक गाने 'नाराजगी' में कुछ अंग्रेजी की लाइनें थीं, जिन्हें सुनने के बाद लोगों ने नेहा का मजाक उड़ाया। दरअसल, गाने के अंग्रेजी लाइनों को नेहा ने अमेरिकन एक्सेंट में गाने की कोशिश की थी, जिसे लोगों ने नकली बताया और उन्हें ट्रोल कर दिया। 

विज्ञापन
celebs who trolled for speaking weak english shehnaaz gill monalisa kapil sharma neha kakkar sapna chaudhary
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी
इस लिस्ट में हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का नाम भी शामिल है। सपना को भी उनकी खराब इंग्लिश के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में सपना ने टूटी-फूटी इंग्लिश बोलने की कोशिश की थी, जिसे सुनने के बाद लोगों ने उनका खूब मजाक बनाया। हालांकि, ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए सपना ने कहा था कि हां, यह सच है कि मुझे इंग्लिश नहीं आती और मैं इंग्लिश बोलना भी नहीं चाहती और न ही छोटे कपड़े पहनना चाहती हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed