{"_id":"5f7689a50b12130223078e16","slug":"bollywood-actress-soha-ali-khan-birthday-know-some-unknown-facts-about-actress-and-her-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Soha Ali Khan Birthday: ऑक्सफॉर्ड से पढ़ाई कर बैंक में जॉब करती थीं पटौदी खानदान की छोटी बेटी, फिल्मों में नहीं चल सका सिक्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Soha Ali Khan Birthday: ऑक्सफॉर्ड से पढ़ाई कर बैंक में जॉब करती थीं पटौदी खानदान की छोटी बेटी, फिल्मों में नहीं चल सका सिक्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोहा अली खान बर्थडे
- फोटो : Instagram: @sakpataudi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पटौदी खानदान में जन्मीं सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। इस साल सोहा अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। सोहा अली खान, मंसूर अली खान की बेटी हैं, जो पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। सोहा की मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा रही हैं। तो वहीं उनके भाई सैफ अली खान भी फिल्मों में सक्रिय हैं। तीन भाई- बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं।
2 of 5
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर
- फोटो : फाइल फोटो
सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वो एक डायमंड चेन भी चलाती हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने चली गईं।
3 of 5
सोहा अली खान
- फोटो : instagram/sakpataudi
सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री की। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोहा ने बैंक में काम करना शुरू किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटी बैंक में काम किया है। हालांकि सोहा का सिक्का फिल्मों में कुछ खास नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रंग दे बसंती
- फोटो : फाइल फोटो
साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने फिल्मी पारी शुरू की। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा। सोहा को पहचान फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली। साल 2006 में आई इस फिल्म के लिए सोहा को आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
सोहा अली खान
- फोटो : Instagram
साल 2015 में सोहा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू संग शादी कर ली। शादी से पहले कुणाल ने सोहा को 9 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था। सोहा और कुणाल खेमू की एक प्यारी सी बेटी इनाया भी है। बेटी के पैदा होने के बाद फिलहाल सोहा फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर एक किताब भी लिखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।