{"_id":"600fc4db7bb6876d3238b090","slug":"bollywood-actress-swara-bhasker-tweets-for-comedian-munawwar-faruqi-regarding-mp-hc-statement-over-bail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी से बोलीं स्वरा भास्कर- इस देश ने तुम्हें निराश किया है, मैं शर्मिंदा हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी से बोलीं स्वरा भास्कर- इस देश ने तुम्हें निराश किया है, मैं शर्मिंदा हूं
Tue, 26 Jan 2021 12:59 PM IST
प्राची प्रियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के समर्थन में ट्वीट किया है, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। स्वरा ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए मुनव्वर के लिए ट्वीट के माध्यम से कहा है वे इस देश से बहुत निराश हैं।
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर सोमवार को मध्यप्रदेश हाइकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान न्यायमूर्ति रोहित आर्य की पीठ ने कहा था कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
swara bhaskar
- फोटो : Social Media
अदालत ने याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि आप किसी और की धार्मिक भावनाओं का गलत फायदा क्यों उठाते हैं। आपकी विचोरधारा के साथ क्या दिक्कत है? अपने बिजनस के लिए आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar
- फोटो : social media
कोर्ट की यह टिप्पणी स्वरा भास्कर के ठेस पहुंचा गई। उन्होंने दुखी मन से ट्वीट किया कि मुझे माफ कर दो मुव्वर। यह देश, इसके संसथान और इसके नागरिकों ने तुम्हें निराश किया है। मुझे इस बात का खेद है और मैं शर्मिंदा हूं।
विज्ञापन
SWARA BHASKAR
स्वरा की इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके समर्थन में तो कुछ विरोध में बोल रहे हैं। अपनी ट्वीट के कारण एक बार फिर स्वरा सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं।
I’m sorry Munawwar.. this country and its institutions and your fellow citizens have let you down. I’m sorry and I’m ashamed. #munawarfaruqi
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 25, 2021