फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाणी कपूर का ये है इस साल का दिवाली प्लान, इस वजह से घर पर पूजा नहीं कर पाएंगी

Fri, 13 Nov 2020 12:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 13 Nov 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Vani Kapoor Will Celebrate Her Diwali 2020 With Crew Members Of Chandigarh Kare Aashiqui
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दिवाली वाणी कपूर अपने माता-पिता की कमी महसूस कर रही हैं। वह इस साल की दिवाली चंडीगढ़ में अपने होटल के कमरे में बिताएंगी, जहां वह अपनी अगली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके हीरो हैं, आयुष्मान खुराना।

Bollywood Actress Vani Kapoor Will Celebrate Her Diwali 2020 With Crew Members Of Chandigarh Kare Aashiqui
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वाणी बताती हैं, ‘‘इस साल दिवाली मैं अपने होटल के कमरे में बिता रही हूं। मैं अपने दोस्तों व परिवार की काफी कमी महसूस कर रही हूं। लेकिन मुझे पता है कि उनके पास जाना और फिर वापस अपनी फिल्म के शूट पर आ जाना संभव नहीं। इसलिए मैं यह दिवाली अपनी फिल्म के कास्ट एवं क्रू के साथ मनाउंगी। मुझे विश्वास है कि हम इस समय को बहुत अच्छा बिताएंगे।’’

Bollywood Actress Vani Kapoor Will Celebrate Her Diwali 2020 With Crew Members Of Chandigarh Kare Aashiqui
आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाणी ने कहा कि वह महामारी के दौरान शूटिंग कर रही हैं, इसलिए बायो बबल बनाकर रखना बहुत जरूरी है। दिवाली पर वह अपने माता-पिता शिव एवं डिंपी कपूर, बहन नूपुर और दोस्तों को वीडियो कॉल करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Vani Kapoor Will Celebrate Her Diwali 2020 With Crew Members Of Chandigarh Kare Aashiqui
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनलॉक के बाद शूटिंग के अनुभवों के बारे में वाणी कहती हैं, ‘‘कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय, सुगमता से काम करने के लिए बेहतर है कि सफर से बचा जाए और बायो-बबल में काम किया जाए ताकि हमारी एवं हमारे पूरे क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। दिवाली के दिन मैं अपने परिवार और दोस्तों को वीडियो कॉल करके जानूंगी कि वे क्या करने वाले हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Vani Kapoor Will Celebrate Her Diwali 2020 With Crew Members Of Chandigarh Kare Aashiqui
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

घर पर हर साल होने वाली पूजा इस साल मिस करने का वाणी को दुख है। लेकिन, वह कहती हैं, ‘‘मेरे माता-पिता हर साल दिवाली की पूजा करते हैं। इस साल मैं यह पूजा वीडियो कॉल पर देखूंगी। मैं चंडीगढ़ में हूं, इसलिए इस दिन मैं कुछ स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजनों का स्वाद लूंगी। दिवाली पर एक दिन की मस्ती में मजा आएगा।’’

पढ़ें: 'स्कैम 1992' के हीरो प्रतीक की पहली हिंदी फिल्म का एलान, घोटालेबाज के बाद अब 'रावण' बनने की तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed