कुछ ही समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी' की तारीफें अब तक लूट रहे अभिनेता प्रतीक गांधी बहुत ही जल्द एक हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का शीर्षक 'रावण लीला' है और इसे प्रस्तुत कर रहा है पेन स्टूडियोज।
'स्कैम 1992' के हीरो प्रतीक की पहली हिंदी फिल्म का एलान, घोटालेबाज के बाद अब 'रावण' बनने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह पहला मौका होगा जब प्रतीक किसी हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म को लिखने का काम किया है श्रेयस अनिल लौलेकर ने और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई हार्दिक गज्जर को। हार्दिक ने अब तक किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया है।
हार्दिक को टीवी के कुछ लोकप्रिय धारावाहिक जैसे, 'देवों के देव- महादेव', 'सिया के राम', 'प्रेम या पहेली- चंद्रकांता' आदि के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने वेब सीरीज 'द कसीनो' का भी निर्देशन किया है। अब हार्दिक को इस फिल्म के निर्देशन के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वैसे हार्दिक इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी कर हैं।
फिल्म 'रावण लीला' के बारे में पेन स्टूडियोज के प्रबंध निदेशक जयंतीलाल गडा कहते हैं, 'फिल्म की कहानी बहुत ही असामान्य है और इसे बहुत अच्छे से बनाया भी गया है। फिल्म में जिस मुद्दे को उठाया गया है, वह बहुत ही मजबूत है। और, इसका संगीत भी शानदार है। फिल्म में काम करने वाले कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म को जल्द से जल्द बाहर लाने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं।'
फिल्म के निर्देशक हार्दिक झज्जर इस बारे में कहते हैं, 'मैं समझता हूं कि अपनी कहानी बताने के बहुत से तरीके होते हैं और मैंने इस कहानी को बताने के लिए कुछ नई कोशिश की है। मुझे आशा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।' निर्माताओं ने इस फिल्म के रिलीज की कोई तारीख निश्चित तो नहीं की है लेकिन इतना जरूर है कि यह फिल्म इस साल ही रिलीज हो जाएगी।
पढ़ें: ड्रग्स कनेक्शन में अर्जुन रामपाल से एनसीबी करेगी पूछताछ, दोस्त पॉल बरटेल गिरफ्तार