{"_id":"5d4e54708ebc3e6cd5068033","slug":"bollywood-actress-vidya-sinha-is-in-critical-condition-put-on-ventilator","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 के दशक की अभिनेत्री विद्या सिन्हा के फैंस के लिए बुरी खबर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 के दशक की अभिनेत्री विद्या सिन्हा के फैंस के लिए बुरी खबर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 10 Aug 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। विद्या सिन्हा मुंबई के सिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कहा जा रहा है कि विद्या सिन्हा को दो दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत में थोड़ा सुधार है लेकिन अभी भी खतरे से बाहर नहीं है।
2 of 5
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
विद्या सिन्हा की तबीयत के बारे में जानकारी स्पॉट ब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में की है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं आई है। विद्या को फेफड़ों से जुड़ी समस्या कुछ वक्त पहले हुई थी वहीं दिल से संबंधित बीमारी के बारे में हाल ही में पता चला।
3 of 5
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो 74 साल की अभिनेत्री विद्या को डॉक्टर्स ने एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी थी लेकिन उनके रिश्तेदार यह कराने के लिए तैयार नहीं हैं। विद्या इस वक्त 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' (Kullfi Kumarr Bajewala) सीरियल में सिकंदर की मां का रोल निभा रही हैं। विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
विद्या सिन्हा कई सारी फिल्में की। इन फिल्मों में 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्में की। संजीव कुमार के साथ उनका गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' बेहद चर्चित हुआ था। फिल्मों के अलावा विद्या ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया। इन सीरियल्स में 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' शामिल हैं। विद्या सिन्हा के अलावा बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम की तबीयत खराब हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Mohammed Zahur Khayyam
- फोटो : social media
खय्याम सुजय अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों की मानें तो फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। मोहम्मद जहूर खय्याम की उम्र 92 साल है। करीबी दोस्त और गजल गायक तलत अजीज ने उनकी तबीयत के बारे में पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि, 'इस समय वह आईसीयू में हैं, फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। हमें नहीं पता कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी, लेकिन हम उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।