सलमान खान (Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Koun) को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रेम और निशा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन दोनों की लव स्टोरी के अलावा फिल्म के गाने और उन पर सलमान और माधुरी के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर मुंबई में पूरी कास्ट एक बार फिर से साथ आई। इस मौके पर सलमान और माधुरी ने एक साथ सुपरहिट गाने पर डांस किया।
25 साल बाद फिर रोमांटिक हुए सलमान-माधुरी, इस सुपरहिट गाने पर डांस कर लूट ली महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर सलमान और माधुरी के अलावा पूरी स्टारकास्ट मीडिया से रूबरू हुई। इसके बाद सलमान और माधुरी ने 'पहला पहला प्यार' गाने पर एक साथ डांस किया। माधुरी और सलमान के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान-माधुरी की केमिस्ट्री ठीक वैसी ही दिखाई दे रही है जैसे कि फिल्म में थी। 'हम आपके हैं कौन' के निशा और प्रेम को इस तरह से 25 साल बाद डांस करते देख सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए।
A post shared by MadhuriDixit FanPage ❦ (@madhuridixit.arabfc) on
मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट सहित इससे जुड़े दूसरे लोग पहुंचे और मौके को सेलिब्रेट किया। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने फ्लोरल प्रिंट की ब्लैक साड़ी पहनी। साथ ही पिंक कलर का ब्लाउज कैरी किया। वहीं सलमान खान ब्लू शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में नजर आए। राजश्री प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशक सूरज बड़जात्या ने किया था।
इसमें सलमान-माधुरी के अलावा मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, आलोक नाथ और रीमा लागू जैसे दमदार कलाकारों ने काम किया। यह फिल्म देश में सौ करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली पहली फिल्म भी है। 'हम आपके हैं कौन' साल 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी। इस फिल्म में सचिन, साधना सिंह, इंदर ठाकुर और मिताली ने मुख्य किरदार निभाया था।
इंदर कुमार फिल्म में सचिन के बड़े भाई बने थे। एयर इंडिया फ्लाइट 182 के क्रैश में इंदर ठाकुर की मौत हो गई थी। फिल्म ने कामयाबी के नए कीर्तिमान बनाए और तमाम थिएटर्स में यह फिल्म हफ्तों तक चलती रही। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित ने 2.75 करोड़ रुपये फीस ली थी। फिल्म ने अलग-अलग कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड के साथ फिल्म फेयर के भी कई अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही।