भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर वीडियो हर बार सोशल मीडिया पर धमाका करने के लिए काफी रहता है। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके बाद हर तरफ उनके एक्सप्रेशन की चर्चा हो रही है। आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
'जवनिया भईल उड़नबाज' पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आईं आम्रपाली दुबे, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) गाने 'जवनिया भईल उड़नबाज' पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। सिंदूर, बिंदी लगाए हुए आम्रपाली दुबे का कातिलाना अंदाज खूब वायरल हो रहा है।
A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on
वीडियो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का अंदाज और उनके एक्सप्रेशंस इतने लाजवाब हैं कि खुद फैंस भी उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी माना जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। निरहुआ उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं। निरहुआ का एक गाना, एक एक्शन सीन ही फैंस को रिझाने के लिए काफी होता है।