फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 साल से कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग करवा रहा है ये शख्स, अनुच्छेद 370 हटने का क्या होगा असर?

Sat, 10 Aug 2019 07:10 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 10 Aug 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
article 370 Shooting of Bollywood films stopped in Kashmir
फ़िल्म जब तक है जान का एक दृश्य - फोटो : social media

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार देश को संबोधित किया तो फिल्म जगत का भी जिक्र किया। उन्होंने फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से जम्मू-कश्मीर में फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दुनिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट हब बनने की क्षमता है। एक समय था जब कश्मीर बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स के लिए सबसे पसंदीदा जगह होती थी। उस दौरान शायद ही कोई ऐसी फिल्म होती थी जिसकी शूटिंग कश्मीर में ना हुई हो।''

article 370 Shooting of Bollywood films stopped in Kashmir
सड़क 2
पीएम मोदी ने आगे कहा "अब कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं तो देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग कश्मीर में शूटिंग करने के लिए आएंगे। हर फिल्म कश्मीर के लोगों के लिए रोजगार के अवसर लेकर आएगी।" लेकिन हकीकत थोड़ी अलग है। मौजूदा हालातों की वजह से कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग रुकी हुई है और फिलहाल कोई निर्देशक और निर्माता जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं। बॉलीवुड के कई निर्देशक और निर्माता बताते हैं कि घाटी में अचानक से हुए बदलाव के बाद बॉलीवुड का इतनी जल्दी वहां लौटना बहुत मुश्किल है।
article 370 Shooting of Bollywood films stopped in Kashmir
sadak 2

जाने माने निर्माता मुकेश भट्ट का कहना है "अभी ये कहना कि बहुत खुशहाली रहेगी, लोग पेड़े बांटेंगे,सड़कों पर नाचेंगे, यह सब जल्दबाज़ी होगी. जब तक कोई निर्माता ख़ुद को 100 प्रतिशत सुरक्षित नहीं समझेगा वो वहाँ शूटिंग करने का जोखिम नहीं उठाएगा क्योंकि निर्माता की ज़िम्मेदारी होती है कि वो पूरी यूनिट का ध्यान रखे।'' वे कहते हैं, ''इसलिए जब तक ये यक़ीन ना हो जाए कि वहां सब सही है कोई जोखिम नहीं उठाएगा। मेरी अपनी फ़िल्म सड़क 2 की इसी महीने शूटिंग शुरू होने वाली थी। मुझे शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। सभी कलाकारों की डेट मिल चुकी थी और उसे कैंसिल करना मुश्किल था इसलिए हमें ऊटी में शूटिंग करने का फैसला करना पड़ा। ये हमारे लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है कि हम वहां नहीं जा सकते।''

विज्ञापन
विज्ञापन
article 370 Shooting of Bollywood films stopped in Kashmir
rockstar

श्रीनगर के रहने वाले मोहमद अब्दुल्लाह 22 सालों से बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। पेशे से वो लाइन-प्रोड्यूसर हैं और उनकी देखरेख में जम्मू-कश्मीर में कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग होती आई है। वो फिल्मीं सितारों के लिए होटल, शूटिंग की जगह, सुरक्षा का ज़िम्मा, शूटिंग के लिए मंजूरी दिलवाने से लेकर कश्मीरी लोगों को जमा करने का काम करते हैं। अब्दुल्लाह कहते हैं, "इस लाइन में मुझे 20 से 22 साल हो गए हैं। सच मानिये बीते 7 सालों में बहुत सी फ़िल्में जैसे रॉकस्टार, हाईवे, रेस 3, फितूर, हैदर, उरी, कलंक, मनमर्ज़ियां, भाग मिल्खा भाग, हामिद, स्टूडेंट ऑफ द ईयर,अय्यारी, राज़ी, जब तक है जान, बजरंगी भाईजान, फैंटम, लैला मजनू , रोमियो, ट्यूबलाइट जैसी कई और फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में होती आई हैं। हमें कभी किसी भी चीज को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ी।"

विज्ञापन
article 370 Shooting of Bollywood films stopped in Kashmir
race 3

'रोज़ी रोटी बंद'

महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 की ही तरह धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म शेरशाह (कैप्टेन विक्रम बत्रा की बायोपिक) की शूटिंग लद्दाख में होने वाली थी जो अब रद्द हो गई है। अब्दुल्लाह कहते हैं, "मैं गोपनीयता की वजह से आपको फ़िल्मों के नाम नहीं बता सकता हूँ, लेकिन कई फ़िल्में, कई ऐड और कुछ दक्षिण भारतीय फिल्में थीं जिनकी शूटिंग अब रद्द हो गई है।'' वो कहते हैं, ''पूरा कश्मीर पर्यटन पर निर्भर करता है और अब जब टूरिस्ट ही नहीं आएंगे तो हम क्या करेंगे? मेरे साथ 60 लोग हैं और उनके साथ 500 लोग और सबकी रोजी-रोटी इसी से जुड़ी हुई है और फिलहाल सब बंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed