फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों ने किया था शाहरुख खान के साथ डेब्यू, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप

Mon, 02 Nov 2020 02:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 02 Nov 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Debut With Shahrukh Khan Like Deepika Padukone Anushka Sharma Preity Zinta Mahima Chaudhary Shilpa Shetty
शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्रियां - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। अब शाहरुख बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं। शाहरुख ने फिल्म दीवाना (1992) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद से ही शाहरुख लगातार फैंस के दिलों में घर कर गए। करियर में शीर्ष तक पहुंचते- पहुंचते शाहरुख ने खुद भी कई अभिनेत्रियों को लॉन्च किया। अब तक कई अभिनेत्रियां शाहरुख के साथ डेब्यू कर कर शीर्ष पर पहुंच चुकी हैं। हालांकि कुछ का करियर आगे नहीं बढ़ पाया। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी पहली फिल्म शाहरुख के साथ थी।

Bollywood Actress Who Debut With Shahrukh Khan Like Deepika Padukone Anushka Sharma Preity Zinta Mahima Chaudhary Shilpa Shetty
ओम शांति ओम - फोटो : twitter

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर 'ओम शांति ओम' सुपरहिट हुई थी और दीपिका की गाड़ी भी यहीं से चल निकली।

Bollywood Actress Who Debut With Shahrukh Khan Like Deepika Padukone Anushka Sharma Preity Zinta Mahima Chaudhary Shilpa Shetty
रब ने बना दी जोड़ी - फोटो : फाइल फोटो

अनुष्का शर्मा
शाहरुख की तरह अनुष्का शर्मा ने भी फिल्मों से दूरी बना रखी है। अभिनेत्री अभी अपने प्रोडक्शन हाउस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी को भी एन्ज्वॉय कर रही हैं। अनुष्का ने अपनी शुरुआत शाहरुख के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। फिल्म में अनुष्का की सादगी के सभी कायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Who Debut With Shahrukh Khan Like Deepika Padukone Anushka Sharma Preity Zinta Mahima Chaudhary Shilpa Shetty
दिल से - फोटो : फाइल फोटो

प्रीति जिंटा
शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में प्रीति जिंटा का नाम भी शामिल है। प्रीति की पहली फिल्म 'दिल से' थी। इसमें उनका कैमियो रोल था। प्रीति ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Bollywood Actress Who Debut With Shahrukh Khan Like Deepika Padukone Anushka Sharma Preity Zinta Mahima Chaudhary Shilpa Shetty
बाजीगर - फोटो : फाइल फोटो

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की पहली फिल्म शाहरुख के साथ थी। शिल्पा और शाहरुख ने फिल्म 'बाजीगर' में साथ काम किया था। ये शिल्पा की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में उनका छोटा लेकिन अहम किरदार था। शिल्पा आज तक फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed