बॉलीवुड की चकाचौंध किसे आकर्षित नहीं करती होगी। रोजाना मुंबई में सैकड़ों की संख्या में लोग अभिनेता बनने की चाहत में पहुंच जाते हैं। लेकिन इनमें से एक-आध को ही काम मिल पाता है। एक फिल्म में मौका मिलना कितना मुश्किल काम है, ये जाकर कोई उन लोगों से पूछें जो हर दिन प्रोडक्शन हाउस के बाहर ऑडिशन की लाइन में खड़े होते हैं। कई बार लोगों को ऐसा मौका मिल जाता है कि रातोंरात उनकी किस्मत पलट जाती है लेकिन फिर एक दिन अचानक यही लोग भीड़ में गुमनाम हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पहली बॉलीवुड फिल्म हिट दी लेकिन इसके बाद वो ये कारनामा फिर कभी नहीं दोहरा पाईं और गुमनाम हो गईं।
बॉलीवुड में नहीं चमका इन अभिनेत्रियों का करियर, एक हिट देकर हुईं गुमनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति झंगियानी
प्रीति झंगियानी 18 अगस्त को जन्मदिन मनाती हैं। उन्होंने अपना करियर साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' से शुरू किया था । उनकी ये डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति से उनके फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन जल्द ही अभिनेत्री ने बॉलीवुड से दूरी बना ली । प्रीति ने साल 2008 में मॉडल और एक्टर परवीन डबास के साथ शादी कर ली और आज वो फिल्मों से दूर हैं।
अंतरा माली
फिल्म 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' से मशहूर होने वालीं हीरोइन अंतरा माली अब बॉलीवुड से दूर हो चली हैं। अंतरा शुरू में साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में काम किया करती थीं। कुछ समय बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। साल 2010 में अंतरा आखिरी फिल्म 'एंड वन्स अगेन' में नजर आईं थीं।
स्नेहा उलाल
ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वालीं स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में डेब्यू करके धूम मचा दी थी। उम्मीद थी कि उनका करियर हिट होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने 'लकी' के बाद सलमान के भाई सोहेल के साथ फिल्म 'आर्यन' की लेकिन वो नहीं चली। बाद में तबीयत खराब होने के चलते स्नेहा ने फिल्मों से दूरी बनाना ही ठीक समझा हालांकि स्नेहा कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
सोनल चौहान
इमरान हाश्मी की फिल्म 'जन्नत' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान रातोंरात चर्चा में आ गई थीं। उनकी खूबसूसती के चर्चे हर तरफ हो रहे थे। सोनल को देखकर लगा कि मानो बॉलीवुड में उनका लंबा करियर है। लेकिन दूसरी फिल्म फ्लॉप होने के बाद ये उम्मीद टूट गई। कई फिल्मों में आने के बाद भी सोनल कभी मुख्यधारा की हीरोइन नहीं बन पाईं।