असल जिंदगी हो या पर्दे पर, हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। हालांकि फिल्मों में हम जिन ग्लैमरस अभिनेत्रियों को देखकर उनकी सुंदरता की तारीफें करते नहीं थकते उसके पीछे कई घंटे की मेहनत होती है। आमतौर पर किसी सीन या फोटोशूट के लिए कम से कम एक-दो घंटे तक का समय मेकअप में लगता है। इसके साथ ही मेकअप आर्टिस्ट को हर सीन में यह ध्यान रखना होता है कि कलाकार एकदम परफेक्ट नजर आएं। यह मेकअप का ही कमाल होता है जो अभिनेत्रियों के नैन-नक्श तक सबकुछ एक शेप में ढाल देता है। तो चलिए इसी कड़ी में दिखाते हैं कि पर्दे के पीछे कलाकार किस तरह तैयार होते हैं।
पर्दे के पीछे अभिनेत्रियों का ऐसे होता है मेकअप, प्रियंका चोपड़ा और पूनम पांडे को यूं नहीं देखा होगा पहले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 26 Jan 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन