{"_id":"5900674e4f1c1b9d65c0dc7b","slug":"bollywood-actresses-who-are-not-technically-indian-deepika-padukone-katrina-kaif-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी सरजमीं पर पैदा हुईं बॉलीवुड की ये पांच एक्ट्रेस, कर रही हैं बॉलीवुड पर राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विदेशी सरजमीं पर पैदा हुईं बॉलीवुड की ये पांच एक्ट्रेस, कर रही हैं बॉलीवुड पर राज
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Wed, 26 Apr 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम अक्सर अपने बॉलीवुड स्टार्स पर नाज करते रहे हैं, खासकर उन पर जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनमें से कई फिल्म स्टार्स ऐसे हैं जो असल में भारतीय नहीं हैं यानि वो विदेश में पैदा हुए।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण कहने को तो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और इंडियन हैं, लेकिन असल में उनका जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ। दीपिका की फैमिली तब बैंगलौर शिफ्ट हुई जब दीपिका एक साल की थीं और तभी से दीपिका यहीं रह रही हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना-माना नाम हैं।
ये भी पढें - मॉडलिंग के दौरान ऐसी दिखती थी सलमान की ये 'हीरोइन', सर्जरी के बाद आया इतना बदलाव
ये भी पढें - मॉडलिंग के दौरान ऐसी दिखती थी सलमान की ये 'हीरोइन', सर्जरी के बाद आया इतना बदलाव
कैटरीना कैफ
दीपिका पादुकोण की तरह ही कैटरीना कैफ भी भारत में पैदा नहीं हुईं। कैटरीना आज बॉलीवुड में नाम कमा रही हैं लेकिन असल में वो एक ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनका असली नाम कैटरीना टरकॉट है और तकरीबन एक दशक से वो बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हिंदी भाषा ना आने की वजह से शुरूआत में कैटरीना को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वो इसमें काफी निपुण हो गई हैं।
ये भी पढें - 'बाहुबली' प्रभास के लिए लकी हैं ये दो स्टार, जिस फिल्म में रहे उसने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
ये भी पढें - 'बाहुबली' प्रभास के लिए लकी हैं ये दो स्टार, जिस फिल्म में रहे उसने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
जैक्लीन फर्नांडिस
जैक्लीन फर्नांडिस असल में श्रीलंका की रहने वाली हैं और वहीं पैदा हुईं। लेकिन आज बॉलीवुड में वो खूब नाम और शोहरत कामा रही हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट
आपको जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट भी ब्रिटिश बॉर्न हैं। उनकी मां सोनी राजदान कश्मीरी और जर्मन हैं जबकि पिता महेश भट्ट गुजराती।