फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद स्टाइलिश हैं 50 की उम्र पार कर चुकीं ये अभिनेत्रियां, रेखा तो आजकल के कलाकारों को भी देती हैं मात

Mon, 14 Dec 2020 09:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Dec 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actresses who turned 50 and her style statements
माधुरी दीक्षित, रेखा, तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड कलाकारों के स्टाइल और फैशन सेंस पर सभी की नजरें टिकी होती हैं कि वे कब क्या पहनते हैं। कई अभिनेत्रियों को देखकर तो ऐसे लगता है जैसे उम्र उनके लिए थम सी गई हो। उनके स्टाइलिश अंदाज का हर कोई दीवाना होता है। चलिए बताते हैं 50 की उम्र पार कर गईं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने फैशन सेंस से आजकल की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर  देती हैं।

Bollywood actresses who turned 50 and her style statements
तब्बू - फोटो : Instagram/tabutiful

50 वर्षीय तब्बू ने अपने अभिनय से सभी को कायल बना दिया। उन्हें अपने किरदारों से प्रयोग करने के लिए जाना जाता है। अभिनय के साथ वह अपने स्टाइल की वजह से भी सराही जाती हैं। तब्बू इंडियन आउटफिट पहनें या वेस्टर्स ड्रेस कैरी करें, दोनों ही उन पर खूब फबते हैं।

Bollywood actresses who turned 50 and her style statements
भाग्यश्री - फोटो : Instagram/bhagyashree.online

सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यू करने वालीं भाग्यश्री कम ही फिल्मों में नजर आईं। 51 वर्षीय अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं। फिल्मों में भाग्यश्री ज्यादातर साड़ी या सलवार सूट में दिखती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर वे वेस्टर्न कपड़ों में तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actresses who turned 50 and her style statements
नीना गुप्ता - फोटो : instagram/neena_gupta

दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता ने फिल्म बधाई हो से इंडस्ट्री में दूसरी पारी शुरू की। फिल्म में उनका काम इस कदर पसंद किया गया कि नीना गुप्ता लगातार फिल्मों के अलावा वेब शोज कर रही हैं। 61 वर्षीय नीना गुप्ता इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Bollywood actresses who turned 50 and her style statements
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

90 के दशक की टॉप अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मुस्कान का तो हर कोई दीवाना है। उन्हें देखकर तो ऐसे लगता है जैसे उनके लिए उम्र थम सी गई हो। 53 वर्षीय माधुरी का फैशन सेंस कमाल का है। डांस शो में बतौर जज जब वह हिस्सा लेती हैं तो उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed