बॉलीवुड के कई सितारे अपनी फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे कई सितारें है जो अपनी जिदंगी में एक- दूसरे को तलाक देने की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी के थोड़े समय बाद ही एक- दूसरे से तलाक लेने का फैसला कर लिया, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रहे और फिर अलग हो गए। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताते हैं जिनका तलाक काफी सुर्खियों में रहा...
वो अभिनेत्रियां जिनके तलाक ने बटोरीं सुर्खियां, करिश्मा ने तो पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर एक समय की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी, लेकिन इन दोनों ने बाद में अलग होने का फैसला किया और साल 2016 में तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। वहीं तलाक के बाद संजय ने गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
सैफ अली खान और अमृता सिंह
यह बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक थे। सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। अमृता, सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थीं, लेकिन एक समय बाद इन दोनों बीच मतभेद पैदा हुआ और दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 2004 में एक- दूसरे से तलाक ले लिया था।
यह भी बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक थे। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने साल 2018 में एक- दूसरे से तलाक ले लिया था। इन दोनों की दो बेटियां भी हैं। तलाक के बाद से अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां मेहर के पास ही रहती हैं। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने साल 1998 में शादी की थी।