फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: फिल्मों में मिली असफलता के बाद इन स्टार्स ने छोड़ दी एक्टिंग, अब अलग-अलग फील्ड में कर रहे कमाई

Tue, 24 Aug 2021 06:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 24 Aug 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: After the failure in films these stars gave up acting now earning in different fields
फिल्मस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी पाने के लिए यूं तो हर कोई अपनी किस्मत आजमाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि यहां हर कोई अपना सपना पूरा कर सके। लाइमलाइट और ग्लैमर से भरी इस दुनिया में हर कोई सफल नहीं हो पाता है। ऐसे में कई स्टार या तो स्ट्रगल करते रहते हैं या कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में असफल होने के बाद दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जो एक्टिंग छोड़ अब दूसरी फील्ड में कमाई कर रहे हैं। 



मंदाकिनी
फिल्म राम तेरी गंगा मैली में अपने बोल्ड सीन्स से रातों रात चर्चा का विषय बनने वालीं अदाकारा मंदाकिनी बॉलीवुड में कुछ खास असर नहीं दिखा पाईं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री को बाय बोल दिया। फिलहाल वे मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं। इसके साथ ही वह योगा भी सिखाती हैं।

Bollywood: After the failure in films these stars gave up acting now earning in different fields
राहुल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल खन्ना 

साल 1999 में आई फिल्म अर्थ से डेब्यू करने वाले एक्टर राहुल खन्ना भी इंडस्ट्री पर कोई जादू नहीं चला पाए। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे राहुल को अपनी पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। हालांकि, राहुल अपनी इस जर्नी को जारी नहीं रख पाए और उन्होंने बीच में ही फिल्मी दुनिया छोड़ दी। फिलहाल वह बतौर मॉडल काम करते हैं।

Bollywood: After the failure in films these stars gave up acting now earning in different fields
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

संदली सिन्हा 
साल 2001 में आई फिल्म तुम बिन के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली संदली सिन्हा का मासूमियत भरा अंदाज इंडस्ट्री में ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। तुम बिन के बाद आई की फिल्मों में असफल होने पर संदली ने बॉलीवुड छोड़ दिया। जिसके बाद वह अब बेकरी ब्रैंड कंट्री ऑफ ऑरिजन की को-ऑनर के तौर पर काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: After the failure in films these stars gave up acting now earning in different fields
रजत बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

रजत बेदी 

कोई मिल गया, इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर रजत बेदी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया हैं। हालांकि वे एक्टिंग के करियर में ज्यादा सफल नहीं हो सके। इसके बाद रजत ने बिजनेसमैन बनने का फैसला किया। फिलहाल वे विदेश में अपना बिजनेस करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood: After the failure in films these stars gave up acting now earning in different fields
मयूरी कांगो  - फोटो : सोशल मीडिया

मयूरी कांगो 

फिल्म इंडस्ट्री में पापा कहते हैं, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मयूरी कांगो भी बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। इंडस्ट्री में मिली नाकामयाबी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। फिलहाल वे गूगल इंडिया में इंडस्ट्री हेड के तौर पर काम करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed