फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: अभिनय क्षेत्र में नहीं आना चाहती थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, जानें क्या था इनका पहला सपना

Sat, 22 Jul 2023 10:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Beauties Wanted to Become Something Else Other Than Actress Mouni Roy Hina Khan Zareen Khan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है, लेकिन कई बार कुछ लोग अपनी किस्मत के भरोसे यहां आ जाते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने खुलासा किया कि वह अभिनय क्षेत्र में नहीं आना चाहते थे। उन्होंने अपने करियर के लिए कुछ और चुना था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और मुकद्दर ने उन्हें अभिनय का दामन पकड़ा दिया तो चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में।

Bollywood Beauties Wanted to Become Something Else Other Than Actress Mouni Roy Hina Khan Zareen Khan
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीरीज से काजोल ने ओटीटी की दुनिया में अपना डेब्यू किया है। काजोल की इस सीरीज को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। काजोल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। उन्हें 9-5 वाली जॉब काफी पसंद थी।

Bollywood Beauties Wanted to Become Something Else Other Than Actress Mouni Roy Hina Khan Zareen Khan
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय 
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। अपनी बोल्ड और हॉट अदाओं को लेकर मौनी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से हमेशा कनेक्ट रहती हैं। आपको बता दें कि  मौनी बचपन में आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देखती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Beauties Wanted to Become Something Else Other Than Actress Mouni Roy Hina Khan Zareen Khan
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान
अभिनेत्री हिना खान ने भले ही बॉलीवुड में अपने अभिनय का दमखम दिखाया हो, लेकिन आज भी वह टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री के नाम से ही मशहूर हैं। हिना ने लंबे वक्त से डेली सोप को अलविदा कह दिया है और अब वह म्यूजिक एल्बम में नजर आती हैं। आपको बता दें कि हिना ने एक बार खुलासा किया था कि वह जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं।

विज्ञापन
Bollywood Beauties Wanted to Become Something Else Other Than Actress Mouni Roy Hina Khan Zareen Khan
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

जरीन खान
अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली जरीन खान ने इन दिनों फिल्मों से किनारा कर लिया है। जरीन ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दे कि जरीन ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। उन्होंने एयर होस्टेस बनने का सपना देखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed