{"_id":"5f66d6e31110ce69553e6e9c","slug":"bollywood-celebrities-whatsapp-family-group-inside-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार के साथ जुड़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरों में देखिए होती हैं मजेदार बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार के साथ जुड़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे, तस्वीरों में देखिए होती हैं मजेदार बातें
बॉलीवुड सितारों के प्रशंसक उनसे जुड़ी छोटी छोटी बातों को भी जानना चाहते हैं। टेक्नोलॉजी का जमाना है तो सितारे अपने परिवार के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के साथ जुड़े रहते हैं। ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने व्हाट्सएप ग्रुप की तस्वीरें पोस्ट की हैं। चलिए दिखाते हैं इन कलाकारों के व्हाट्सएप फैमिली ग्रुप की तस्वीरें।
2 of 6
दीपिका पादुकोण की चैट
- फोटो : instagram/deepikapadukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड के हिट कपल्स में से एक है। कुछ समय पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैमिली चैट का एक स्क्रीन शॉट साझा किया था। इस चैट के सहारे अभिनेत्री ने बताया कि किस तरह से उनका पूरा परिवार एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाता है। दीपिका ने रणवीर का नंबर 'हैंडसम' नाम से सेव किया है। साथ ही उन्होंने अपनी मां का नंबर अम्मा, पापा का नंबर पप्पा और ससुर का नंबर जगजीत सिंह भावनानी के नाम से सेव कर रखा है।
3 of 6
जान्हवी कपूर का व्हाट्सएप फैमिली ग्रुप
- फोटो : instagram/anshulakapoor
जान्हवी कपूर की सौतेली बहन अंशुला कपूर ने यह स्क्रीनशॉट साझा किया था जिसमें परिवार के सदस्य फ्लाइट बोर्डिंग और लैडिंग पर बात कर रहे थे। उनके फैमिली ग्रुप का नाम है Dad's Kids (पिता के बच्चे)। इस ग्रुप में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला, जान्हवी और खुशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb
कपूर खानदान के बाद अब बच्चन परिवार की बात करते हैं। 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने खुलासा किया था कि उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर सबसे ज्यादा सक्रिय अमिताभ बच्चन हैं जबकि ऐश्वर्या राय सबसे कम सक्रिय हैं। वहीं उनकी मां जया बच्चन अक्सर गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेजती हैं।
करीना कपूर का फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप थोड़ा अलग है। उनके इस ग्रुप में करिश्मा कपूर के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करण जौहर हैं। ग्रुप का नाम Guts है। कई इंटरव्यू में करीना कपूर और करण जौहर ने इसका खुलासा किया है कि वो व्हाट्सएप ग्रुप में इंडस्ट्री से जुड़ी गॉसिप साझा करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।