अनुराग कश्यप ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के साथ हुई व्हाट्सएप चैट साझा की थी। जिसमें अनुराग कश्यप ने कहा था कि वो सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहते क्योंकि वो समस्या पैदा करते हैं। इससे पहले अनुराग ने सुशांत के साथ दो प्रोजेक्ट पर बात की थी लेकिन अभिनेता ने किसी ना किसी वजह से वो फिल्में नहीं कीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने इस पर विस्तार से बात की।
अनुराग कश्यप का खुलासा, इस वजह से सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप ने 2014 में रिलीज हुई 'हंसी तो फंसी' के लिए सुशांत से बात की थी। एक इंटरव्यू में अनुराग कहते हैं कि 'हंसी तो फंसी' के लिए सुशांत का नाम हमारे सामने था। हम एक अभिनेत्री की खोज कर रहे थे और परिणीति चोपड़ा से बात की। परिणीति ने कहा कि वो टेलीविजन अभिनेता के साथ काम नहीं करना चाहतीं। तब हमने उन्हें बताया कि सुशांत कौन हैं, उसने 'काय पो छे' की है, उसने 'पीके' की है और अब वो 'हंसी तो फंसी' के लिए है। वो केवल एक टेलीविजन अभिनेता नहीं है।'
अनुराग ने आगे कहा कि "परिणीति उस वक्त 'शुद्ध देसी रोमांस' कर रही थीं। वह यशराज फिल्म्स के पास गईं और उससे बात की। उन्होंने (यशराज फिल्म्स) उसे (सुशांत) बुलाया और कहा कि यहां क्यों नहीं आते और उस फिल्म की बजाय 'शुद्ध देसी रोमांस' करते। इसके बाद उसने (सुशांत) हमसे कोई संपर्क नहीं किया वो गायब हो गया।" अनुराग कहते हैं कि सभी को यह समझ में आ सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत के लिए यशराज फिल्म्स एक बेहतर डील है। सुशांत ने परिणीति के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' किया जबकि 'हंसी तो फंसी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा थे।
इसी इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने रवि किशन के बारे में बताया कि वो खूब गांजा पीते थे। अनुराग कश्यप ने कहा कि रवि किशन ने उनकी पिछली फिल्म 'मुक्काबाज' में काम किया और उनका दिन जय शिव शंकर, जय बम भोले कहने से शुरू होता है। वह जय शिव शंभू बोलते हैं और उन लोगों में से हैं जो खूब गांजा पीते हैं। इस बात को हर कोई जानता है। पूरी दुनिया जानती है। एक कोई अकेला आदमी भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होगा जिसे न पता हो कि रवि किशन गांजा पीते हैं। हो सकता है कि उन्होंने अब छोड़ दिया हो।
एएनआई से बात करते हुए रवि किशन ने कहा, 'मैं अनुराग कश्यप से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं करता था। यह छिपा हुआ नहीं है कि मैं शिव भक्त हूं और उनका नाम जपता हूं। मैं दुखी हूं कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में वह मेरा समर्थन नहीं करेंगे और उन्होंने कहा कि मैंने स्मोकिंग की है और अब पाक साफ हूं क्योंकि मैं एक मंत्री हूं। जो कि मैं मंत्री नहीं हूं।'