फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs Nicknames: बॉलीवुड में कोई है 'चिमड़ी' तो कोई 'रेमंड'; जानिए अपने इन पसंदीदा सितारों के 'निक नेम'

Wed, 02 Mar 2022 08:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 02 Mar 2022 08:22 AM IST
विज्ञापन
bollywood celebs and their nickname like ranbir kapoor, shraddha kapoor, alia bhatt, anushka sharma
सितारों के उपनाम - फोटो : सोशल मीडिया

हर किसी का एक उपनाम जरूर होता है। ये नाम बचपन में घरवालों या स्कूल में दोस्तों द्वारा रखा जाता है। आम बातचीत में असली नाम की जगह उपनाम का ही इस्तेमाल होता है। हमारी और आपकी तरह बॉलीवुड के सितारों के भी मजेदार उपनाम हैं। आइये जानते हैं बॉलीवुड सितारों के कुछ फेमस निकनेम। 

bollywood celebs and their nickname like ranbir kapoor, shraddha kapoor, alia bhatt, anushka sharma
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

अनुष्का शर्मा
अनुष्का को उनके माता-पिता प्यार से 'नुष्केश्वर' कहकर बुलाते थे। हालांकि, उनका नाम छोटा होकर 'नुश्की' पड़ गया। उनके पति विराट कोहली भी उन्हें इसी नाम से संदर्भित करते हैं। इंस्टाग्राम पर अपने एक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान, अभिनेत्री से जब उनका उपनाम पूछा गया था, तो उन्हें खुद अपना निकनेम 'नुश्की' बताया था।

bollywood celebs and their nickname like ranbir kapoor, shraddha kapoor, alia bhatt, anushka sharma
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या को घर में प्यार से 'गुल्लू' बुलाते हैं। उनकी नन्द श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' (एएमए) सत्र के दौरान इसका खुलासा किया था। एक यूजर ने पूछा "आपने अपने बच्चों को कैसे बताया कि उनकी मामी (ऐश्वर्या) इतनी प्रसिद्ध हैं?" और इस पर नन्द ने उत्तर दिया, "यह मेरे घर में कभी कोई विषय नहीं है। वह घर पर गुल्लू मामी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs and their nickname like ranbir kapoor, shraddha kapoor, alia bhatt, anushka sharma
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा
कापू, कपिल, कॉमेडी किंग कुछ ऐसे नाम हैं जो कपिल शर्मा को उनके सह-कलाकारों और प्रशंसकों द्वारा दिए गए हैं। हालांकि, उनके परिवार ने उनका एक अलग उपनाम रखा है। उनके चाहने वाले उन्हें 'टोनी' कहकर बुलाते हैं।

विज्ञापन
bollywood celebs and their nickname like ranbir kapoor, shraddha kapoor, alia bhatt, anushka sharma
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बचपन में काफी गोल-मटोल थीं। उनकी बचपन की तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। भट्ट परिवार उन्हें प्यार से 'आलू-कचालू' कहकर संबोधित करता था। अब भी ज्यादातर लोग उन्हें चिढ़ाने के लिए उन्हें 'आलू' कहकर बुलाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed