फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्क्रिप्ट के लिए शरीर से खिलवाड़ कर चुके हैं ये सेलेब्स, रणदीप को देख तो कांप गई थी स्टारकास्ट

Tue, 20 Aug 2019 11:37 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 20 Aug 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs body transformation for movie script demand
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड भी बदल रहा है। पहले जहां एक्टर को ध्यान में रखकर कहानी लिखी जाती थी तो वहीं अब एक्टर्स कहानी के मुताबिक खुद को ढालते हैं। ऐसे में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने खुद को पूरी तरह किसी खास लुक के लिए ट्रांसफॉर्म कर लिया। इस पैकेज में बात करते हैं ऐसे ही पांच एक्टर्स की। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन से इस लिस्ट की शुरुआत करते हैं। ऋतिक अपने हर फिल्म के लिए अपने किरदार पर जमकर मेहनत करते हैं। ऐसे में चाहें कृष 3 के लिए उनकी लीन बॉडी हो या फिर गुजारिश के लिए उनका बढ़ाया गया वजन। बता दें कि हाल ही में ऋतिक को दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी का खिताब मिला है।

Bollywood celebs body transformation for movie script demand
राजुकमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्होंने फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए खुद को कई दिनों तक भूखा रखा, इसके बाद फिल्म 'बहन होगी तेरी' में वह अलग ही अंदाज में नजर आए। इसके बाद फिल्म 'बोस' के लिए वह काफी मोटे हुए। कुल मिलाकर यही बात सामने आती है कि राजकुमार रोल में ढलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं

पढ़ें: यश चोपड़ा ने खय्याम को दिलाया था बदकिस्मत होने का अहसास, संगीतकार ने ऐसे दिया था जवाब

Bollywood celebs body transformation for movie script demand
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर भी शामिल हैं। भूमि ने फिल्म 'दम लगा के हईसा' के लिए 30 किलो वजन बढ़ाया। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी जो काफी हिट साबित हुई थी। फिल्म में उन्होंने एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी का किरदार निभाया था।  इसके बाद वह फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा में अक्षय कुमार संग अलग अवतार में नजर आईं। 

पढ़ें: अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस कर चुके हैं रजनीकांत, एक तो 36 साल छोटी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs body transformation for movie script demand
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाते हैं। जिसका एक बड़ा कारण है उनका किरदार में ढल जाता। आमिर हर किरदार के लिए जमकर मेहनत करते हैं। फिल्म 'गजनी' के बाद एक बार फिर आमिर को जबरा बॉडी के साथ देखा गया था। फिल्म 'दंगल' में पहले उन्होंने 13 किलो वजन बढ़ाया और फिर उसे घटाया भी। 

पढ़ें: पाकिस्तानी एक्टर बोला- प्रियंका-दीपिका को देख उल्टी आती है, यूजर बोला- कम से कम हम भिखारी तो नहीं

विज्ञापन
Bollywood celebs body transformation for movie script demand
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

काफी कम फिल्मों में नजर आए फरहान अख्तर भी खुद को किरदार में ढाले बिना फिल्म पर काम शुरु नहीं करते। फरहान ने मिल्खा के किरदार के लिए जमकर मेहनत की थी।उन्होंने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में काबिले तारीफ काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके लिए फरहान ने 13 महीने तक रोजाना 5 से 6 घंटे जिम में जीतोड़ मेहनत की थी। वहीं अब तूफान के लिए फरहान की मेहनत जारी है।.

पढ़ें: जब घर से बाहर निकाल दिए गए थे खय्याम, जानें मशहूर संगीतकार की जिंदगी से जुड़े अहम किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed