{"_id":"5d5b69f58ebc3e89f979132e","slug":"mohammed-zahur-khayyam-hashmi-demise-first-photo-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खय्याम के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीरें आईं सामने, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खय्याम के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीरें आईं सामने, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
khayyam
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का 19 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वह 92 साल के थे और कुछ समय से फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थे। परिवार के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खय्याम ने ‘कभी-कभी, हीर-रांझा और ‘उमराव जान’ जैसी कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। खय्याम ने साल 1953 में फिल्म 'फुटपाथ' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
2 of 5
khayyam
- फोटो : social media
साल 1961 में आई फिल्म शोला और शबनम में संगीत देकर खय्याम साहब को पहचान मिलनी शुरू हुई। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया। अस्पताल से खय्याम के पार्थिव शरीर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । 20 अगस्त सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
'खय्याम' साहब के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर कोई नम आखों से सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद जहूर 'खय्याम' साहब के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है। उनके निधन पर पीएम मोदी मे लगातार दो ट्वीट किए।
पीएम मोदी ने लिखा- सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी यादगार धुनों से अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। उनके अप्रतिम योगदान के लिए फिल्म और कला जगत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।
विज्ञापन
5 of 5
khayyam
- फोटो : social media
लता मंगेशकर ने भी 'खय्याम' साहब के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- 'महान संगीतकार और बहुत नेक दिल इंसान 'खय्याम' साहब आज हमारे बीच नहीं रहे। ये सुनकर मुझे इतना दुख हुआ है जो मैं बयां नहीं कर सकती। 'खय्याम' साहब के साथ संगीत के एक युग का अंत हुआ है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।' गायिका अनुपमा राग ने भी 'खय्याम' को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'दिग्गज संगीतकार 'खय्याम' साहब नहीं रहे। वह हमेशा अपने सदाबहार गानों के लिए याद किए जाएंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।