आज आठ मार्च को पूरा विश्व महिला दिवस मना रहा है, लोग अलग-अलग तरीकों से अपने जीवन से जुड़ी हुई तमाम महिलाओं के लिए सम्मान दिखा रहे हैं। ऐसे में हमेशा लोगों को अपनी चीजों से इंस्पायर करने वाले बॉलीवुड सितारे भला कैसे पीछे रह सकते हैं। अजय देवगन, कंगना रणौत जैसे बड़े-बड़े सितारे महिलाओं के लिए सोशल मीडिया पर अपना प्यार जता रहे हैं। जहां अजय देवगन ने अपनी पोस्ट में अपनी मां, पत्नी काजोल और बेटी नीसा का नाम लिया, वहीं कंगना ने अपनी मां के साथ-साथ निर्माता एकता कपूर के लिए एक नोट लिखा। ऋचा चड्ढा ने इस अवसर पर अपनी महिला प्रशंसकों को एक संदेश के साथ शुभकामनाएं दीं।
Women’s Day: अजय देवगन ने समझाया अपने अस्तित्व का मतलब, इन सितारों ने भी महिला दिवस पर साझा की पोस्ट
अजय देवगन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने विमेंस डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा कर अपने अस्तिस्व का मतलब समझाया। अजय देवगन ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनका नाम काट दिया गया और 'वीना के बेटे, कविता और नीलम के भाई, काजोल के पति, नीसा के पिता' के रूप अपने नाम को समझाया। इस वीडियो के कैप्शन में अजय ने लिखा, "आप सभी का मुझे एक रूप देने के लिए धन्यवाद।"
कंगना रणौत
अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "आपके द्वारा दिए गए सारे प्यार के लिए मैं सदेव आपकी आभारी रहूंगी मां। इस जीवन के लिए धन्यवाद...आपको महिला दिवस की शुभकामनांए। मां अग्नि का वो साधन है, जो कभी खत्म नहीं होगी।" इस फोटो में कंगना और उनकी मां के साथ उनका भतीजा भी नजर आ रहा है।
अभिनेत्री ने इसी के साथ 'लॉक अप' की निर्माता एकता कपूर के साथ एख सेल्फी भी शेयर की। इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"हैप्पी वूमेन्स डे। मेरे ड्रीम जैसे डिजिटल डेब्यू के लिए थैंक्यू बॉस।"
रिचा चड्ढा
रिचा चड्ढा ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर उनके एक रिसेंट शूट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"हैप्पी वूमेन्स डे। हर दिन महिला दिवस है।"
सबा अली खान
सबा अली खान ने मां शर्मिला टैगोर, भाभी करीना कपूर, बहन सोहा अली खान, भतीजी सारा अली खान और अन्य सहित अपने परिवार की सभी महिलाओं को एक महिला दिवस पोस्ट समर्पित की । इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी वूमेन्स डे....! उन सभी महिलाओं के लिए, जिन्होंने ताकत, बुद्धि, हास्य और मानवता के साथ एक डिफ्रेंस बनाने की कोशिश की…आज और हमेशा। परिवार, दोस्त और अन्य लोग... यह आप सभी के लिए है।
A post shared by Saba (@sabapataudi)