हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली कलाकारों की कमी नहीं है। अपने टैलेंट के दम पर इन सितारों ने विदेश में भी बड़ा फैनबेस बना रखा है। यही वजह है कि हॉलीवुड के कई बड़े मेकर्स इन स्टार्स को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं। यूं तो कई भारतीय अभिनेता-अभिनेत्रियां विदेशी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बड़े हॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं
Bollywood Actors: इन बॉलीवुड सितारों ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को किया रिजेक्ट, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक हैं। उनकी प्रतिभा का लोहा विदेशी फिल्मकार भी मानते हैं। यही वजह है कि वह अब तक कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता हैरी पॉटर जैसी फिल्म को रिजेक्ट कर चुके हैं। उन्हें कथित तौर पर इस फिल्म में प्रोफेसर डंबलडोर का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। विदेश में भी अभिनेता की बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। किंग खान भी उन कलाकारों में शामिल हैं जो विदेशी फिल्म के प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं। ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण खूबसूरती के साथ अभिनय से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि, वह फ्यूरियस 7 जैसी सुपरहिट फिल्म को रिजेक्ट कर चुकी हैं।
ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया जाता है। अभिनेत्री कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में दिख चुकी हैं। वह कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अभिनेत्री को फिल्म ट्रॉय का प्रस्ताव मिला था, लेकिन किन्हीं वजहों से बात आगे नहीं बढ़ सकी।
Border 2: 'बॉर्डर 2' के लिए 50 करोड़ की भारी भरकम फीस ले रहे सनी देओल! इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग