मनोरंजन जगत के सितारों के बीच प्यार और उनके टूटते बिखरते रिश्ते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कई फिल्म सितारे अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर चुके हैं। वहीं, इस मामले में टीवी कपल्स भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार होने के बाद लिव इन में रह चुके हैं।
TV Celebs: प्यार में सबकुछ भूलकर लिव इन में रहने ये टीवी सितारे, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नंबर गुमतीत चौधरी और देबीना बनर्जी का आता है। दोनों ही पेशे से एक्टर हैं। गुरमीत टीवी धारावाहिकों के साथ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह देबीना बनर्जी के साथ भी टीवी शो में स्क्रीन स्पेस साझा कर चुके हैं। इस समय दोनों शादी करके खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। हालांकि, इससे पहले वह लिव-इन रिलेशनशिप में लंबे समय तक रह चुके हैं।
कृष्णा अभिषेक टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। द कपिल शर्मा शो में उनकी अदाकारी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कश्मीरा शाह भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों की मुलाकात साल 2005 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। तब कश्मीरा पहले से ही शादीशुदा थीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती चली गई। साल 2007 में कश्मीरा ने अपने पति से तलाक ले लिया और कृष्णा के साथ लिव इन में रहने लगीं। लगभग सात साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
मोहित हीरानंदानी टीवी जगत के मशहूर एक्टर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबर्दस्त है। मोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड स्टेफी किंघम से शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। बता दें कि अभिनेता अपनी पत्नी से एक साल में दोबार शादी कर सुर्खियों में आ गए थे।
मोहित सहगल और सनाया ईरानी टीवी के चर्चित जोड़ों में से एक हैं। इनकी शानदार केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। मोहित सहगल पंजाबी हैं और सनाया ईरानी पारसी, लेकिन जब इनके दिल मिल गए तो हर चीज को दरकिनार करके साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले यह जोड़ा भी लिव इन में रह चुका है।
Border 2: 'बॉर्डर 2' के लिए 50 करोड़ की भारी भरकम फीस ले रहे सनी देओल! इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग