फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town: मुसीबत में अपने एक्स साथी का सपोर्ट कर चुके हैं ये सितारे, बांध चुके हैं तारीफों के पुल

Sun, 15 Oct 2023 08:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Oct 2023 08:11 AM IST
विज्ञापन
Kalki Koechlin to Sussanne Khan KIRAN KUMAR Naga Chaitanya these stars Publicly support their ex partner
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

अक्सर कहा जाता है कि राहें जुदा होने के बाद दो साथी अजनबी हो जाते हैं। ऐसा देखने में भी आता है। दो प्रेमी ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। वहीं, शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतरने और तलाक के बाद दो लोग फिर एक-दूसरे की तरफ मुड़कर नहीं देखना पसंद करते। मगर, फिल्मी दुनिया इस मामले में भी जुदा है। कई ऐसे सितारे हैं, जो रिश्ता टूटने के बाद भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, जरूरत की घड़ी में सार्वजनिक रूप से ये अपने एक्स साथी का सपोर्ट भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं...

Kalki Koechlin to Sussanne Khan KIRAN KUMAR Naga Chaitanya these stars Publicly support their ex partner
ऋतिक रोशन-सुजैन - फोटो : social media

ऋतिक के पक्ष में उतरी थीं सुजैन
कई साल पहले कंगना रणौत और ऋतिक रोशन के बीच हुए विवाद में ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान अभिनेता के सपोर्ट में आई थीं। सुजैन ने बाकायदा एक ट्वीट कर ऋतिक के पक्ष में सफाई पेश की थी और एक फोटो जारी करते हुए दावा किया था कि कंगना-ऋतिक की फोटो फर्जी है। दिलचस्प बात यह है कि सुजैन करीब ढाई साल से ट्विटर से दूर थीं, लेकिन एक्स साथी को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने वह ट्वीट किया था। इसमें सुजैन ने लिखा था, 'तस्वीरें फोटोशॉप्ड हैं और झूठी कहानियों को जरूरत से ज्यादा वेटेज दिया जा रहा है। रिकॉर्ड के लिए यह एक और फोटो है। मैं इस मुद्दे पर ऋतिक का सपोर्ट करती हूं।'

Kalki Koechlin to Sussanne Khan KIRAN KUMAR Naga Chaitanya these stars Publicly support their ex partner
अनुराग कश्यप-कल्कि कोचलिन - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि केकलां ने किया था अनुराग का बचाव
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर जब यौन शोषण के आरोप लगे थे तो कई सितारों ने उनका विरोध किया था, वहीं कुछ उनके सपोर्ट में आए थे। सिर्फ सितारे ही नहीं, अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस कल्कि केकलां और आरती बजाज ने भी अनुराग कश्यप का सपोर्ट किया था। कल्कि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'सोशल मीडिया सर्कस को अपने तक आने मत देना, तुमने महिलाओं के लिए अपने स्क्रिप्ट्स में लड़ाई लड़ी है, तुमने अपने काम में उनकी अखंडता का बचाव किया है। मैं इस बात की गवाह हूं, पर्सनल हो चाहे प्रोफेशनल स्पेस हो तुमने मुझे हमेशा बराबर की नजरों से देखा है। तुम मेरे लिए तलाक के बाद भी खड़े हुए और हमारी मुलाकात से पहले भी जब मुझे काम के माहौल में डर लगता था तुमने मेरा साथ दिया है। इस समय जहां हर कोई एक-दूसरे पर गाली गलौच कर रहे हैं, झूठे दावे कर रहे हैं, यह खतरनाक है और अच्छा नहीं है'। वहीं, अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज ने भी पोस्ट साझा कर अनुराग का सपोर्ट किया था।
Bollywood: एक्टिंग में फेल होने पर निर्देशक बन गए ये सितारे, चौंका देगा लिस्ट का आखिरी नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki Koechlin to Sussanne Khan KIRAN KUMAR Naga Chaitanya these stars Publicly support their ex partner
किरण कुमार-रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

किरण कुमार ने की रेखा की तारीफ
अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री रेखा का अफेयर कभी बॉलीवुड की सुर्खियों में रहता था। मगर, बिग बी के अलावा एक और शख्स से भी रेखा प्यार कर बैठी थीं। वह शख्स कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता किरण कुमार हैं। हाल ही में किरण कुमार ने रेखा की दिल खोलकर तारीफ की है। रेखा के साथ कभी किरण कुमार के अफेयर के चर्चे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने रेखा की तारीफ करते हुए कहा, 'रेखा बहुत अच्छी इंसान हैं, रेखा का दिल सोने का है'।
TV Celebs: प्यार में सबकुछ भूलकर लिव इन में रहने ये टीवी सितारे, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

विज्ञापन
Kalki Koechlin to Sussanne Khan KIRAN KUMAR Naga Chaitanya these stars Publicly support their ex partner
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

नागा कर चुके हैं सामंथा की तारीफ
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की राहें अब जुदा हो चुकी हैं। मगर, पब्लिकली दोनों ही एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। नागा चैतन्य ने एक बार एक बातचीत में एक्स वाइफ सामंथा की तारीफ करते हुए कहा था, 'वह बहुत लवली हैं। मेरे दिल में उनके साथ बिताए दिनों के लिए बेहद सम्मान हैं'। बता दें कि नागा और सामंथा की शादी 2017 में हुई थी मगर 2021 में इनका तलाक हो गया।
Bollywood Actors: इन बॉलीवुड सितारों ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को किया रिजेक्ट, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed