फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया सेल्समैन का काम, किसी ने बेचा धनिया तो कोई बेचता था थिएटर के बाहर टिकट

Sun, 21 May 2023 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 21 May 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs struggle story Kartik Aaryan Shahrukh Khan Pankaj Tripathi RajKumar Rao
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आना हर अभिनय का बहुत बड़ा सपना होता है। कई लोगों के लिए इस इंडस्ट्री में आने का रास्ता बहुत कठिन होता है। वहीं, कुछ लोग अपनी पहचान की वजह से इंडस्ट्री में आ जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बॉलीवुड में उनकी जगह विरासत के तौर पर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष की वजह से मिली है। बॉलीवुड में आने से पहले वो सेल्समैन का काम करते थे।

Bollywood celebs struggle story Kartik Aaryan Shahrukh Khan Pankaj Tripathi RajKumar Rao
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के परचम लहराए थे। आपको बता दें कि बॉलीवुड में आने के लिए किंग खान को काफी संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में आने से पहले शाहरुख सिनेमाघरों में टिकट बेचने का काम करते थे और अपना गुजारा चलाते थे।

Bollywood celebs struggle story Kartik Aaryan Shahrukh Khan Pankaj Tripathi RajKumar Rao
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड के क्यूट एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते। कार्तिक ने दर्शकों को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि मुंबई आने पर उन्हें यहां एक पीजी में रहना पड़ा था। वो पीजी इतना महंगा नहीं लगा, लेकिन जब वह मुंबई आए तो उन्हें महंगाई का अंदाजा हुआ। खबरों की मानें तो करियर के शुरुआती दिनों में कार्तिक सेल्समैन का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs struggle story Kartik Aaryan Shahrukh Khan Pankaj Tripathi RajKumar Rao

राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की जिंदगी भी काफी संघर्षपूर्ण रही है। करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए राजकुमार ने बताया था  कई बार तो पेट भरने के लिए दोस्तों के घर खाने के लिए पहुंचना पड़ता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैसे न होने की वजह से उन्हें एक बार सेल्समैन का भी काम करना पड़ा था ताकि दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो सके।



 
विज्ञापन
Bollywood celebs struggle story Kartik Aaryan Shahrukh Khan Pankaj Tripathi RajKumar Rao
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी शायद ही कोई फिल्म हो जो दर्शकों ने नहीं देखी हो। बॉलीवुड में आने के लिए अभिनेता ने काफी पसीने बहाए है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से उन्होंने अपनी जीविका चलाने के लिए कई सारे काम किए हैं, जिनमें एक सेल्समैन की नौकरी भी है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed