रंगो का त्योहार होली आने वाला है। बॉलीवुड स्टार्स की होली हमेशा चर्चा में रहती है। अक्सर फैंस यह जानना चाहते हैं कि कौन-सा स्टार किस अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट करता है और किसे यह त्योहार सबसे ज्यादा पसंद है? इंडस्ट्री में कई सितारे होली खेलने से बचते हैं। इसके पीछे अलग-अलग वजह हैं, किसी को रंगों से एलर्जी है तो किसी की हेल्थ प्रॉब्लम। मगर, कुछ सितारे ऐसे हैं, जो इस दिन भरपूर रंग जमाते हैं और हुड़दंग काटते हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood Celebs: बॉलीवुड के ये सितारे हैं सबसे हुरियारे, होली पर जमकर करते हैं मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह को होली खेलना पसंद नहीं, मगर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जमकर होली खेलती हैं। दीपिका को इस दिन का इंतजार होता है। अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था, 'एक बार मैं शाहरुख के घर की होली पार्टी में शामिल हुई थी। वहां पर भी मैंने जमकर होली खेली थी। होली का एक ही दिन मिलता है, जिसमें हम मजे कर सकते हैं, इसलिए ज्यादातर कोशिश करती हूं कि ये दिन मिस न हो।'
सारा अली खान
होली के शौकीनों में बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान की लाडली का नाम भी शामिल है। सारा अली खान को भी यह त्योहार खूब पसंद है। सारा सिर्फ जीभरकर होली ही नहीं खेलतीं, बल्कि जमकर डांस भी करती हैं।
कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन भी रंगों के त्योहार में खूब धमाल करती हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'होली.... मतलब परिवार और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करने का मौका। गुजिया का तो नाम सुनकर मुंह में पानी आ जता है, जिनका मजा ठंडी ठंडाई क साथ दोगुना हो जाता था।' इतना ही नहीं, कृति के मुताबिक होली का त्योहार एक मेडिटेशन है।
Sushmita Sen: शूटिंग के दौरान पड़ा था सुष्मिता को दिल का दौरा? इस दिन मिली अस्पताल से छुट्टी
अभिषेक बच्चन
बच्चन परिवार की होली पार्टी काफी मशहूर है। बिग बी के लाडले अभिषेक बच्चन को रंगो का यह त्योहार बेहद पसंद है। अभिषेक बच्चन के मुताबिक, 'होली का त्योहार मुझे बहुत पसंद है, क्योंकि यही एक ऐसा त्योहार है, जब हम दिल खोलकर मस्ती करते हैं। मैं हर होली इंज्वॉय करता हूं। बेटी आराध्या के साथ होली का मजा ही कुछ और होता है। उसे मेरे साथ होली खेलने में बहुत मजा आता है।'
Pathaan: थिएटर्स में 'बादशाह' का परचम बुलंद, केजीएफ 2, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म