बी ग्रेड फिल्मों को लेकर हर किसी की अपनी परिभाषा है। लेकिन किस फिल्म को सटीक तरीके से बी ग्रेड कहा जाए यह कोई तय नहीं कर पाया है। बी ग्रेड फिल्में कम बजट में और ज्यादातर छोटे सितारों के साथ बनती हैं। क्योंकि कोई भी बड़ा सेलेब ऐसी फिल्मों में काम करने के लिए राजी नहीं होता है। इस इंडस्ट्री में काम करने वाले बहुत से कलाकार आज बॉलीवुड में अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड के कई ऐसे बड़े सितारे हैं, जिन्होंने ऐसी फिल्मों में काम किया है। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं-
Bollywood: वे सितारे जो भूलना चाहेंगे कि उन्होंने कभी बी-ग्रेड फिल्मों में भी किया काम, जमकर दिए थे बोल्ड सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा की कई सफल और सदाबहार फिल्मों में काम किया है। करियर के शुरुआत में उनकी पहचान एंग्री यंगमैन के रूप में होती थी, लेकिन साल 2003 में अमिताभ ने बी ग्रेड फिल्म में काम किया। इस फिल्म का नाम था 'बूम' जिसमें कटरीना कैफ भी नजर आई थीं।
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार साल में एक नहीं बल्कि पांच से छह फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज हुई थी, जो कि फ्लॉप रही। हालांकि इस समय उनके पास इतना काम है कि वो बॉलीवुड के सबसे बिजी स्टार्स में से एक माने जाते हैं। एक समय वह भी बी ग्रेड फिल्म 'मिस्टर जेम्स बॉन्ड' में नजर आए थे।
इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता था। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। राजेश खन्ना ने भी अपने समय में वफा नाम से एक बी ग्रेड फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड सीन भी दिए थे।
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन सिनेमा की दुनिया में डिस्को डांसर के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और आखिरी बार द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। साल 2005 में वह द क्लासिक डांस ऑफ लव में नजर आ चुके हैं।